Home Breaking News Income Tax Notice: कांग्रेस के बाद कम्युनिस्ट पार्टी को आयकर विभाग का नोटिस, 11 करोड़ बकाया भुगतान करने को कहा

Income Tax Notice: कांग्रेस के बाद कम्युनिस्ट पार्टी को आयकर विभाग का नोटिस, 11 करोड़ बकाया भुगतान करने को कहा

0
Income Tax Notice: कांग्रेस के बाद कम्युनिस्ट पार्टी को आयकर विभाग का नोटिस, 11 करोड़ बकाया भुगतान करने को कहा

[ad_1]

After Congress, CPI gets Income Tax department notice know detail news in hindi

आयकर विभाग
– फोटो : ANI

विस्तार


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को आयकर विभाग से एक नोटिस मिला है। नोटिस के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों के दौरान आयकर रिटर्न दाखिल करते समय पुराने पैन कार्ड का उपयोग करने के लिए पार्टी को 11 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने को कहा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग को भुगतान किए जाने वाले बकाए में जुर्माना और ब्याज शामिल है। कार्रवाई पार्टी की ओर से पुराने पैन कार्ड के उपयोग में विसंगतियों की वजह से की गई है। आयकर विभाग के नोटिस को चुनौती देने के लिए लेफ्ट पार्टी अपने वकीलों से बातचीत कर रही है। पार्टी ने कहा, “हम इस मामले में कानूनी सहायता मांग रहे हैं और अपने वकीलों के संपर्क में है।”

इससे पहले कांग्रेस को आयकर विभाग की तरफ से नोटिस भेजा गया था, जिसमें 1,823 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान करने को कहा गया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता साकेत गोखेल ने बताया कि उन्हें पिछले 72 घंटों के भीतर आयकर विभाग से 11 नोटिस मिला। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा विपक्ष की पार्टियों को पंगु बनाने की कोशिश कर रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here