Home Breaking News Banke Bihari Temple: बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम; लगी लंबी-लंबी कतारें

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम; लगी लंबी-लंबी कतारें

0
Banke Bihari Temple: बांके बिहारी के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, वृंदावन हुआ जाम; लगी लंबी-लंबी कतारें

[ad_1]

Mathura Huge Crowd Reached For Banke Bihari Mandir Darshan In Vrindavan

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में रविवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांके बिहारी मंदिर को जाने वाली सभी गलियां खचाखच श्रद्धालुओं से भर गईं। मंदिर के प्रवेश द्वारों पर श्रद्धालुओं के बीच आपाधापी मची रही। भीड़ के दबाव में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह फंसे नजर आए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालत पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 

बांके बिहारी मंदिर के अंदर निजी सुरक्षा सुरक्षा गार्ड भी भीड़ को नियंत्रित करने में पसीना-पसीना हो गए। विद्यापीठ चौराहा, दाऊजी, जुगाल घाट, दाऊजी तिराहा की ओर से मंदिर को जाने वाले रास्तों पर भीड़ के सैलाब को नियंत्रित करने में पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here