Home Breaking News बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, चार बच्चों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जख्मी

बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, चार बच्चों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जख्मी

0
बाराबंकी में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटी स्कूल बस, चार बच्चों की मौत, दो दर्जन से ज्यादा जख्मी

[ad_1]

Tragic accident in Barabanki: School bus collides with truck, many children reported dead

accident in Barabanki
– फोटो : amar ujala

विस्तार


 सरकारी स्कूल के बच्चों को लेकर लखनऊ चिड़ियाघर गई बस हादसे का शिकार हुई। इस दर्दनाक हादसे में चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई। दो दर्जन से अधिक बच्चे जख्मी हो गए हैं। जिले के देवा कोतवाली क्षेत्र में सलारपुर गांव के पास अचानक आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस का चालक स्टेयरिंग से संतुलन खो बैठा। 

तेज रफ्तार बस लहराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक चार बच्चों की मौत की खबर है जबकि दो दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स, शिक्षा विभाग के अधिकारियों का जमावड़ा लगा है। घायल बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया जा रहा है।

जिन बच्चों के मौत की बात कही जा रही है उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सीओ सिटी जगत राम कनौजिया ने बताया कि घायलों को अस्पताल भिजवाया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यह बच्चे सूरतगंज ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय हरक्का के है। जिनको विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण पर लखनऊ के चिड़ियाघर व अन्य स्थानों पर सुबह ले जाया गया था। शाम को यह बस वापसी कर रही थी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here