Home Breaking News AAP Punjab Candidates: आप ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों के नामों का हुआ एलान; देखें किसे मिला टिकट

AAP Punjab Candidates: आप ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों के नामों का हुआ एलान; देखें किसे मिला टिकट

0
AAP Punjab Candidates: आप ने जारी की दूसरी सूची, दो उम्मीदवारों के नामों का हुआ एलान; देखें किसे मिला टिकट

[ad_1]

Punjab: AAP announces names of two candidates, releases second list

भगवंत मान
– फोटो : twitter

विस्तार


आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में दूसरी सूची जारी कर दी है। पंजाब से दो नामों के एलान किए गए हैं। इसमें होशियारपुर से डॉ राजकुमार व आनंदपुर साहिब से मालविंदर सिंह कंग को उतारा गया है।

संगरूर से खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, पटियाला से स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह, बठिंडा से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, अमृतसर से एनआरआई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खडूर साहिब से परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर को टिकट दिया गया है। वहीं, हाल ही में आप में शामिल हुए बस्सी पठाना से कांग्रेस के पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस में अनुशासन न होने का आरोप लगाते हुए आप का दामन थामा था।

सबसे चौंकाने वाला फैसला फरीदकोट सीट पर हुआ है। यहां से मुख्यमंत्री भगवंत मान के सबसे करीबी व पंजाबी फिल्मों के अभिनेता कर्मजीत सिंह अनमोल पर दांव खेला है। कर्मजीत ‘कैरी ऑन जट्टा’ और ‘निक्का जैलदार’ जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

सुशील रिंकू ने बदली पार्टी

जालंधर में पार्टी वर्तमान सांसद सुशील रिंकू पर ही भरोसा जताते हुए उन्हें टिकट दिया था, लेकिन वे अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं और भाजपा ने उनको टिकट भी दे दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here