Home Breaking News छह माह की बच्ची का कत्ल: खिलखिलाते हुए ननिहाल आई निहारिका…कफन में लिपटकर गई लाश; पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

छह माह की बच्ची का कत्ल: खिलखिलाते हुए ननिहाल आई निहारिका…कफन में लिपटकर गई लाश; पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

0
छह माह की बच्ची का कत्ल: खिलखिलाते हुए ननिहाल आई निहारिका…कफन में लिपटकर गई लाश; पोस्टमार्टम में बड़ा खुलासा

[ad_1]

Murder of six month old girl in Shahjahanpur

मासूम का फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शाहजहांपुर में मां के साथ नानी के घर आई शिवम कुमार की छह माह की बेटी निहारिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई है। पिता के मुताबिक उसकी पत्नी से अनबन चल रही थी। उसने पत्नी, सास-ससुर व साले पर हत्या का आरोप लगाया है।

सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव उल्लिया निवासी शिवम कुमार की पत्नी राजबेटी होली से पहले अपनी छह महीने की बेटी को लेकर 21 मार्च को बंडा के सिंगहापुर पनई स्थित मायके आई थी। इस बीच उसने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए बंडा थाने में तहरीर दी थी। 

शिवम के अनुसार, मंगलवार की सुबह दस बजे साले चंद्रपाल ने कॉल कर बेटी निहारिका की तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। कुछ देर के बाद उसकी मौत की सूचना दी। दोपहर तीन बजे ससुराल पहुंचे शिवम काे बेटी के गले में नीले निशान मिलने पर शक हुआ। 

उसकी सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार देर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। सीओ पुवायां पंकज पंत ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here