Home World 57 साल की महिला टीचर को अपने 32 साल की स्टूडेंट से हुआ इश्क, बाल-बच्चे छोड़ रचा ली शादी

57 साल की महिला टीचर को अपने 32 साल की स्टूडेंट से हुआ इश्क, बाल-बच्चे छोड़ रचा ली शादी

0
57 साल की महिला टीचर को अपने 32 साल की स्टूडेंट से हुआ इश्क, बाल-बच्चे छोड़ रचा ली शादी

[ad_1]

Monica Ketchum Michelle Foster Teacher-Student Love Story: होश वालों को खबर क्या बे-खुदी क्या चीज है, इश्क कीजे फिर समझिए जिंदगी क्या चीज है. निदा फाजली की इश्क पर लिखी ये लाइन अमेरिका के एक लव 32 साल की मोनिका केचम (Monica Ketchum) और मिशेल फॉस्टर (Michelle Foster) पर खूब सटीक बैठ रही है.

जानें प्रेम कहानी
metro.co.uk वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक मिशिगन (Michigan, USA) में रहने वाली 32 साल की मोनिका केचम (Monica Ketchum) ने 56 साल की मिशेल फॉस्टर (Michelle Foster) से शादी रचा ली. 

टीचर से रचाई शादी
मोनिका ने अपने फेवरेट टीचर से शादी रचाई है. मिशेल ने हाईस्कूल में मोनिका को पढ़ाया था. स्कूल से निकलने के करीब 17 साल बाद उन्होंने मिशेल से ही शादी कर ली. अब दोनों को देखकर लोग उन्हें मां और बेटी समझ लेते हैं.

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी
32 साल की केचम ने स्कूल छोड़ने के 16 साल बाद फेसबुक पर अपने फेवरेट टीचर को खोजने लगी. वह जानना चाहती थी कि हमारी प्रिय टीचर इन दिनों क्या कर रही है, इसके लिए उन्होंने फेसबुक पर टीचर को सर्च किया.  57 साल की मिशेल फोस्टर ने 2004 में मोनिका को विज्ञान पढ़ाया था, तब मोनिका युवा थीं. इसके बाद जब टीचर को अपने पुराने छात्र का संदेश मिला तो दोनों में बात होनी लगी. इसके बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया. जिसके बाद दोनों खाने के दौरान मिली और खूब सारी बातें की. दोनों को एक दूसरे की बात बहुत प्यारी लगी और दोनों करीबी दोस्त बन गईं.

टीचर मिशेल थीं समलैंगिक
मिशेल की पहले एक महिला दोस्त थीं, लेकिन दोनों अलग हो चुके थे. जब मिशेल मोनिका से मिली तो पता चला कि वह भी समलैंगिक हैं. यह जानते हुए दोनों खुश थे. दोनों की अपनी-अपनी दर्द भरी कहानी थी. दोनों ऐसे व्यक्ति को ढूंढ रहे थे जिसके साथ जुड़ाव महसूस कर सकें और सुरक्षित महसूस कर सकें. यही वजह रही दोनों बहुत करीब हो गए. 

25 साल का गैप
दोनों दोस्त तो बन गए लेकिन दोनों के बीच उम्र का बहुत अंतर था. इस पर मिशेल ने मोनिका से पूछा तो उसका कहना था कि मुझे कोई समस्या नहीं है. मोनिका ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘मैं हमेशा बड़े लोगों के प्रति आकर्षित थी – मैं एक ओल्ड सोल के प्रति आकर्षित हूं, इसलिए उम्र मेरे लिए वास्तव में कभी मायने नहीं रखती.’

लोग बोलते हैं मां-बेटी
मोनिका ने आगे बताया कि कहा, ‘लोग हमेशा पूछते हैं कि क्या वह मेरी मां है. जिसके जवाब में हमने हाल ही में एक टी-शर्ट भी डिजाइन की है जिसमें लिखा है, ‘नहीं, वह मेरी मां नहीं है.’

दोनों को पहले से हैं बच्चे
इन दोनों कपल के पहले से बच्चे हैं. ये बच्चे उनके पुराने रिश्तों से हुए थे. लेकिन दोनों ने अपने-अपने बच्चों को छोड़ एक नए रिश्तों की पहल की है. और दोनों खुश हैं. इस पर टीचर मिशेल ने कहा, ‘मुझे एहसास हुआ कि दूसरे लोग वही सोच सकते हैं जो वे सोचते हैं और मुझे खुश रहने के लिए बस वही करना है जो मुझे करने की ज़रूरत है.’ ‘अब मैं बस यही सोचता हूं कि मैं कितना भाग्यशाली हूं कि मेरे पास अपने बाकी दिन बिताने के लिए इतनी अद्भुत सुंदर आत्मा है.’

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here