Home Breaking News GT vs PBKS Playing 11: गिल-धवन के बीच आज होगी जंग, कैसी होगी प्लेइंग 11 और कहां देख पाएंगे लाइव मैच? जानिए

GT vs PBKS Playing 11: गिल-धवन के बीच आज होगी जंग, कैसी होगी प्लेइंग 11 और कहां देख पाएंगे लाइव मैच? जानिए

0
GT vs PBKS Playing 11: गिल-धवन के बीच आज होगी जंग, कैसी होगी प्लेइंग 11 और कहां देख पाएंगे लाइव मैच? जानिए

[ad_1]

GT vs PBKS IPL Dream11 Prediction Gujarat vs Pubjab Playing XI Captain Vice-Captain Players List News in Hindi

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स प्लेइंग 11
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में गुजरात तीसरी जीत दर्ज करने को उतरेगी जबकि पंजाब दूसरी जीत के लिए खेलती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। गिल के नेतृत्व वाली टीम का पंजाब के खिलाफ पलड़ा भारी है। दोनों टीमों का आईपीएल में अब तक तीन बार आमना-सामना हुआ है। इसमें गुजरात ने दो मैचों में जीत दर्ज की है जबकि पंजाब ने सिर्फ एक मैच में जीत का स्वाद चखा है। 

गुजरात ने दो, पंजाब ने एक मैच में दर्ज की जीत

आईपीएल के 17वें सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन अब तक मिला जुला रहा है। शुभमन गिल की अगुवाई में गुजरात टाइटंस ने तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी है। दिलचस्प बात यह है कि गुजरात ने अपनी दोनों जीत घरेलू मैदान पर ही हासिल की है। आज पंजाब के खिलाफ भी यह मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा, जिसमें गुजरात अपना किला बचाने की कोशिश करती दिखेगी। वहीं, पंजाब किंग्स ने मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत हासिल की थी, लेकिन अगले दो मैचों में टीम को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। धवन की टीम दो अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। 

गुजरात में हो सकता है बदलाव

गुजरात में शाहरुख खान को मौका दिया जा सकता है। आखिरी के ओवर में वह बड़ी पारी खेलने में माहिर हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो विजय शंकर को बाहर बैठना पड़ेगा जिन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 32 रन बनाए हैं। वहीं, पंजाब की टीम प्लेइंग 11 में किसी बदलाव के विषय में सोचेगी यह कहना मुश्किल है। पिछले मैच में धवन और बेयरस्टो ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सके थे। टीम का गेंदबाजी कॉम्बिनेशन भी अच्छा है।  

आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के नौवें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी… 

कब है गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच 17वां मुकाबला?

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला चार अप्रैल यानी गुरुवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच 17वां मैच?

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच लीग का 17वां मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मैच?

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 07:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस : शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), बी साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा।

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here