Home Breaking News SC Updates: मुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब, नौ को अगली सुनवाई

SC Updates: मुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब, नौ को अगली सुनवाई

0
SC Updates: मुख्तार अंसारी के बेटे की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाब, नौ को अगली सुनवाई

[ad_1]

Supreme Court News and Update today, SC notice to UP over MLA Abbas Ansari's plea for nod to attend fatiha

सुप्रीम कोर्ट
– फोटो : ANI

विस्तार


मुख्तार अंसारी की फातेहा (विशेष प्रार्थना) 10 अप्रैल को होनी है। जेल में बंद मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर फातेहा में शामिल होने की अनुमति मांगी है। इस पर अदालत ने उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। 

28 मार्च को हुई थी मौत

गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की 28 मार्च को उत्तर प्रदेश के बांदा के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं, एक आपराधिक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद अब्बास अंसारी ने अदालत में याचिका दायर कर अपने पिता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।

शुक्रवार को अब्बास के वकील ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ को बताया कि उनकी याचिका समय पर अदालत के समक्ष सूचीबद्ध नहीं हो सकी और अंतिम संस्कार हो चुका है। वकील ने कहा कि उन्हें याचिका में संशोधन करने और 10 अप्रैल को होने वाली फातेहा में शामिल होने की अनुमति दी जाए।

याचिका में संशोधन की मांग

पीठ ने कहा, ‘याचिकाकर्ता के वकील ने शुरू में कहा कि चूंकि अंतिम संस्कार पहले ही हो चुका है, याचिकाकर्ता रिट याचिका में संशोधन करना चाहता है ताकि वह 10 अप्रैल को होने वाली ‘फातेहा’ में शामिल हो सके। नोटिस जारी करें और नौ अप्रैल तक इसपर जवाब मांगें।’

अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता संशोधित याचिका की प्रति उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील को प्रदान करे। पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई नौ अप्रैल को होगी।




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here