[ad_1]

1500 ट्रांसफार्मर जलकर खाक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन परिसर में आज शुक्रवार को अचानक आग लग गई। वहां रखे 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गये। दरअसल एक जोरदार धमाका हुआ धमाके के साथ भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जहां दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।
#WATCH | People vacate their homes located near the power distribution company after a massive fire broke out in it in Raipur’s Kota area; police and firefighters present on the spot.#Chhattisgarh pic.twitter.com/yxLXzUOURU
— ANI (@ANI) April 5, 2024
पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है, जहां दफ्तर में रखें ट्रांसफार्मर में शॉर्ट-सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार गोदाम में लगभग 6000 ट्रांसफार्मर रखे थे जिसमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए। यातायात पुलिस ने तीन किलोमीटर के दायरे को खाली कराया है। साथ ही उस रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।
#WATCH | Efforts underway to douse off the massive fire that broke out in the power distribution company, in Raipur’s Kota area. #Chhattisgarh pic.twitter.com/A7hz5wEdkr
— ANI (@ANI) April 5, 2024
[ad_2]
Source link