Home Breaking News Bollywood: बेहतरीन निर्देशक भी हैं बॉलीवुड के ये डांस मास्टर्स, इन ब्लॉबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

Bollywood: बेहतरीन निर्देशक भी हैं बॉलीवुड के ये डांस मास्टर्स, इन ब्लॉबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

0
Bollywood: बेहतरीन निर्देशक भी हैं बॉलीवुड के ये डांस मास्टर्स, इन ब्लॉबस्टर फिल्मों का कर चुके हैं निर्देशन

[ad_1]

बॉलीवुड सितारों को अपने इशारें पर नचाने वाले डांस मास्टर्स यानी कोरियोग्राफर फिल्मों के लिए एक अहम हिस्सा होते हैं। फिल्मों में कोरियोग्राफी किसी फिल्म के निर्देशन से कम नहीं मानी जाती। इंडस्ट्री के कई कोरियोग्राफर ऐसे हैं, जो न सिर्फ स्टार्स को अपने इशारों पर बेहतरीन तरीके से नचाना जानते हैं, बल्कि कैमरे पर उन्हें फिल्मों का निर्देशन करना भी बखूबी आता है। इंडस्ट्री के ऐसे कई बड़े कोरियोग्राफर हैं, जिन्होंने निर्देशक की कुर्सी भी बखूबी संभाली और कई बेहतरीन फिल्मों का निर्देशन किया। चलिए आपको उनके बारे में बताते हैं।




लिस्ट में पहला नाम फराह खान का है। फराह खान बॉलीवुड की सबसे सफल कोरियोग्राफर और निर्देशक हैं। उन्होंने ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल तो पागल है’, ‘दिल चाहता है’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों को कोरियोग्राफ किया। इसके बाद उन्होंने ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’, ‘तीस मार खां’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया है। इनमें से हैप्पी न्यू ईयर फर्स्ट डे 44.97 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।


लिस्ट में अगला नाम प्रभु देवा का है। एक अभिनेता, निर्देशक और कोरियोग्राफर के रूप में प्रभु देवा का शानदार करियर रहा है। उन्होंने साल 2005 पहली बार तेलुगु फिल्म ‘नुव्वोस्तानंते नेनोद्दंतना’ का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2009 में सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘वांटेड’ का निर्देशन किया। इस फिल्म के बाद से एक बार फिर से बॉलीवुड में सलमान का सिक्का जमा। प्रभु ने इसके बाद शाहिद कपूर स्टारर ‘आर राजकुमार’, अजय देवगन स्टारर ‘एक्शन जैक्सन’ और अक्षय कुमार स्टारर ‘राउडी राठौर’ और ‘सिंह इज ब्लिंग’ का निर्देशन किया।



बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय कोरियोग्राफरों में से एक अहमद खान ने ‘रंगीला’, ‘ताल’, ‘गजनी’, ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ और ‘किक’ जैसी फिल्मों में कई बड़े अभिनेताओं को अपने इशारों पर नचाया। अहमद खान ने साल 2003 में फिल्म ‘लकीर’ का निर्देशन किया था। इसके बाद उन्होंने ‘फूल एन फाइनल’ का निर्देशित किया। हालांकि, साल 2018 में आई ‘बागी 2’ थी, उनकी पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। कोरियोग्राफर बनने से पहले ही अहमद खान ने अभिनेता के रूप में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’ में एक बाल कलाकार के रूप में काम किया था।

Deepika Padukone: इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बनेंगी दीपिका पादुकोण? प्रेग्नेंसी नहीं यह है असल कारण


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here