Home Breaking News Maharashtra: ‘महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की’, लोकसभा चुनाव को लेकर बोले संजय राउत

Maharashtra: ‘महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की’, लोकसभा चुनाव को लेकर बोले संजय राउत

0
Maharashtra: ‘महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की’, लोकसभा चुनाव को लेकर बोले संजय राउत

[ad_1]

Shiv Sena UBT leader Sanjay Raut On the seat distribution in MVA ahead of Lok Sabha Polls 2024

Sanjay Raut
– फोटो : Social Media

विस्तार


लोकसभा चुनाव शुरू होने में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में सीट बंटवारे को लेकर लगातार राजनीति जारी है। इस बीच, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की हैं, न कि शिवसेना (यूबीटी) या कांग्रेस की हैं।

 

48 सीटें महाविकास अघाड़ी की

संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र की सभी 48 सीटें महाविकास अघाड़ी की हैं और विशेष रूप से शिवसेना (यूबीटी) या कांग्रेस की नहीं हैं। उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के पास एमवीए की सभी सीटें जीतने का स्पष्ट दृष्टिकोण है। सांगली सीट पर शिवसेना के होने से कुछ लोग नाराज हो सकते हैं। अमरावती और कोल्हापुर हमारी सीटें थीं, लेकिन हमने अपने कार्यकर्ताओं को समझाया। सांगली में कांग्रेस के कुछ लोग गुस्से में हैं तो उन्हें समझाना शीर्ष नेतृत्व की जिम्मेदारी है। हम सांगली की सीट जीतने की पूरी कोशिश करेंगे।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here