Home Breaking News Chhattisgarh Bus Accident : दुर्ग बस हादसे पर पीएम मोदी मे जताया दुख, दुर्घटना में गई 15 लोगों की जान

Chhattisgarh Bus Accident : दुर्ग बस हादसे पर पीएम मोदी मे जताया दुख, दुर्घटना में गई 15 लोगों की जान

0
Chhattisgarh Bus Accident : दुर्ग बस हादसे पर पीएम मोदी मे जताया दुख, दुर्घटना में गई 15 लोगों की जान

[ad_1]

PM Modi expressed grief over bus accident in Chhattisgarh

हादसे के बाद…
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छत्तीसगढ़ में हुए बस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने हादसे को लेकर अपडेट दिया है कि घायलों के इलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की बात कही जा रही है। हालांकि शुरुआत में आधिकारिक तौर पर 11 लोगों की मृत्यु बताई गई थी।  

पीएम मोदी ने हादसे को लेकर ट्वीट किया कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बस दुर्घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हर संभव मदद करने में लगा हुआ है। 

इससे पहले सीएम साय ने भी बस हादसे को लेकर दुख जताया था और बताया था कि हादसे में घायल हुए लोगों के इलाज की पूरी व्यवस्था की गई है और प्रशासन घायल हुए लोगों की देखरेख में जुटा हुआ  है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से कहा कि हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक घायल हो गए। सभी एक निजी कंपनी के कर्मचारी थे। जिस बस में वे यात्रा कर रहे थे वह मंगलवार रात छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक ‘मुरुम’ मिट्टी की खदान के गड्ढे में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 30 से अधिक लोगों को लेकर जा रही बस सड़क से फिसलकर 40 फीट गहरी ‘मुरुम’ खदान में गिर गई। शुरुआत में दुर्घटना में 11 लोगों की मौत की सूचना मिली थी। बाद में अस्पताल में चार और लोगों की मौत हो गई।

शहर के पुलिस अधीक्षक (छावनी क्षेत्र) हरीश पाटिल ने बताया कि अलर्ट मिलने के तुरंत बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारी ने कहा कि घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। घटनास्थल के दृश्यों से पता चलता है कि बस नीचे गिरने के बाद पलट गई और फंसे हुए यात्रियों को निकालने के लिए बचाव अभियान चल रहा है। 

दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे कुम्हारी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के पास हुई, जब पीड़ित एक डिस्टिलरी कंपनी के कर्मचारी काम के बाद घर लौट रहे थे।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा

दुर्ग बस हादसे के पीड़ितों से मिलने के बाद छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि ‘जो कुछ भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। वे सभी केडिया डिस्टिलरी के मजदूर थे और बस से जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ। सड़क के दोनों ओर वहां 20 फुट गहरी खाई हैं। वे लगभग 20 वर्षों से इसी समय निकल रहे हैं लेकिन आज बस फिसल गई और खाई में गिर गई। एक मरीज ने यह भी कहा कि बस की हेडलाइट्स चालू नहीं थीं जिसके कारण ऐसा हुआ। 

बस हादसे पर डीएम ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि कुम्हारी में केडिया डिस्टिलर्स के मजदूरों को ले जा रही एक बस रात करीब 8.30 बजे खाई में गिर गई। 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 14 अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती सभी लोगों की हालत स्थिर है। मरीजों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान की जा रही है।  दुर्घटना का कारण जानने के लिए मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है। आरोपियों पर तदनुसार कार्रवाई की जाएगी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here