Home Breaking News Heeramandi One Take Song: ‘हीरामंडी’ में भंसाली चले शक्ति सामंत की राह, सोनाक्षी पर फिल्माया वन टेक गाना

Heeramandi One Take Song: ‘हीरामंडी’ में भंसाली चले शक्ति सामंत की राह, सोनाक्षी पर फिल्माया वन टेक गाना

0
Heeramandi One Take Song: ‘हीरामंडी’ में भंसाली चले शक्ति सामंत की राह, सोनाक्षी पर फिल्माया वन टेक गाना

[ad_1]

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस सीरीज में वे ‘फरीदन’ के किरदार में नजर आने वाली हैं। हाल ही में ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ के ‘तिलस्मी बाहें’ गाने को रिलीज किया गया। इस गाने में सोनाक्षी बेहतरीन डांस करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री शो के ट्रेलर लॉन्च के दौरान ‘तिलस्मी बाहें’ की शूटिंग से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से को मीडिया से साझा करती नजर आईं। 

मैदान से पहले इन फिल्मों की हुई पेड प्रिव्यू, खूब बटोरे पैसे




सोनाक्षी सिन्हा ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने किरदार को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं। मीडिया से बातें करते हुए सोनाक्षी बोलीं, ‘मैं आपको बता नहीं सकती हूं कि मेरे लिए ‘तिलस्मी बाहें’ को शूट करना कितना मुश्किल रहा है। पहले मुझे लग रहा था कि इस गाने को चार दिन के अंतराल में शूट किया जाएगा।’


सोनाक्षी अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ‘मैं गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंची थी और हमने तीन बजे तक गाने को शूट भी किया था, लेकिन तभी संजय लीला भंसाली उठे और बोले कि मुझे इस गाने को ऐसे शूट नहीं करना है।


सोनाक्षी आगे बताती हैं, ‘संजय लीला भंसाली काफी देर तक अपने सहायक निर्देशकों के साथ बात करते रहे फिर उन्होंने उनसे कहा जाओ मेज पर चढ़ कर जंगली डांस करो, जिसे करने में तुमलोग माहिर हो। इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा जैसे वे लोग डांस शुरू करेंगे तुम हुक-स्टेप पकड़ लेना। मैंने उनसे पूछा आप कट बोलेंगे न। इस पर उन्होंने कहा नहीं, इसे एक शॉट में शूट करना है।’

 


‘तिलस्मी बाहें’ गाने में ‘सोनाक्षी सिन्हा ने बेहतरीन डांस और अभिनय किया है। दर्शकों को उनका यह बिंदास अंदाज काफी पसंद आ रहा  है। सोनाक्षी कहती हैं, ‘मैंने अपनी जिंदगी में कभी भी एक शॉट में पुरे गाने को शूट नहीं किया था। मेरे लिए यह काफी कठिन था, लेकिन संजय लीला भंसाली ने मुझसे यह करवा लिया और मैं इसके लिए उनकी शुक्रगुजार हूं।’ वैसे आपको बताते चलें कि ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से काफी पहले मशहूर फिल्म निर्देशक शक्ति सामंत ने अपनी फिल्म ‘आराधना’ के ‘रूप तेरा मस्ताना’ गाने को एक टेक में शूट किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शक्ति सामंत वे पहले निर्देशक थे जिन्होंने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के उस खूबसूरत गाने को एक शॉट में शूट किया था। दर्शक आज भी उस गाने के दीवाने हैं।

Priyanka Chahar: गंदे कपड़ों में होटल पहुंचीं प्रियंका चाहर, गार्ड ने रोका, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here