Home World Israel: हमास के बाद अगला टारगेट ईरान तो नहीं…? इजरायल ने मुस्लिम देश को दी खुली धमकी

Israel: हमास के बाद अगला टारगेट ईरान तो नहीं…? इजरायल ने मुस्लिम देश को दी खुली धमकी

0
Israel: हमास के बाद अगला टारगेट ईरान तो नहीं…? इजरायल ने मुस्लिम देश को दी खुली धमकी

[ad_1]

Israel threatens to strike Iran: इजरायल और हमास में जारी युद्ध के बीच ईरान भी तल्ख तेवर दिखाने लगा है. दमिश्क में ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले के बाद ईरान और इजरायल में जुबानी जंग जारी है. ईरान के तेवर देखते हुए इजरायल ने साफ-साफ कहा है कि अगर ईरान ने हम पर हमला किया तो हम उसे सीधे निशाना बनाएंगे.

ईरान को इजरायल की खुली धमकी

इजरायल के विदेश मंत्री ने बुधवार को धमकी दी कि अगर ईरान अपनी जमीन से इजरायल पर हमला करेगा तो उनके देश की सेना भी सीधे इस्लामिक गणराज्य को निशाना बनाएगी. इजरायल का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीरिया स्थित ईरान के वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले में उसके जनरल की मौत के बाद दोनों पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों में तनाव बढ़ गया है.

ईरान पर हमला करेगा इजरायल?

इजरायल के विदेश मंत्री इजरायल काट्ज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर हिब्रू और फारसी भाषा में किए गए पोस्ट में कहा, ‘अगर ईरान से उसके क्षेत्र पर हमले हुए तो इजरायल भी जवाब देगा और ईरान पर हमला करेगा.’

ईरान ने क्या कहा..

उनकी टिप्पणी ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के बुधवार को आए बयान के बाद आई. खामेनेई ने दोहराया कि इस महीने के शुरुआत में दमिश्क स्थित ईरानी वाणिज्य दूतावास पर किए गए हमले का जवाब इजरायल को दिया जाएगा.

दमिश्क हमले का जिम्मेदार इजरायल?

ईरान, दमिश्क में हुए हमले के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहरा रहा है. इस हमले में वाणिज्य दूतावास की इमारत जमींदोज हो गई और 12 लोग मारे गए. इजरायल ने इस हमले में अपनी संलिप्तता स्वीकार नहीं की है, हालांकि वह हमले के लिए ईरानी प्रतिक्रिया से निपटने की तैयारी कर रहा है. दोनों देशों के बीच लंबे समय से छद्म युद्ध चल रहा है और इस घटना के बाद दोनों के बीच तनाव और बढ़ गया है.

ईरान ने लगाए गंभीर आरोप

खामेनेई ने पवित्र रमजान महीने के समापन के मौके पर आयोजित नमाज पर तकरीर देते हुए कहा कि हवाई हमला ‘गलत कार्य’ था और ईरान की जमीन पर हमले के समान था. उनकी तकरीर को ईरान के सरकारी चैनल पर प्रसारित किया गया. उन्होंने कहा, ‘शैतानी शासन को दंडित किया जाना चाहिए और उसे दंडित किया जाएगा.’

धमाके में 12 लोग मारे गए थे

हालांकि, न काट्ज और न ही खामेनेई ने विस्तार से बताया कि वे कैसे जवाब देंगे. सीरिया की राजधानी में एक अप्रैल को हुए धमाके में 12 लोग मारे गए थे जिनमें सात ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के सदस्य, चार सीरियाई और एक हिजबुल्ला मिलिशिया का सदस्य था.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here