Home Sports RR vs GT: शुभमन गिल को RR के खिलाफ मुकाबले में क्यों आया गुस्सा? अंपायर से भिड़े, बीच मैच में हुआ बवाल

RR vs GT: शुभमन गिल को RR के खिलाफ मुकाबले में क्यों आया गुस्सा? अंपायर से भिड़े, बीच मैच में हुआ बवाल

0
RR vs GT: शुभमन गिल को RR के खिलाफ मुकाबले में क्यों आया गुस्सा? अंपायर से भिड़े, बीच मैच में हुआ बवाल

[ad_1]

IPL 2024 RR vs GT: शुभमन गिल वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 का आगाज जीत के साथ किया था. लेकिन टीम को तीसरे और चौथे मुकाबले में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा. 5वें मुकाबले में टीम राजस्थान रॉयल्स को जयपुर में टक्कर दे रही है. लेकिन मुकाबले के बीच कुछ ऐसा हुआ कि शुभमन गिल अंपायर के फैसले से नाराज नजर आए. यह घटना तब की है जब मोहित शर्मा की डिलीवरी को अंपायर ने वाइड करार दिया और शुभमन गिल रिव्यू की ओर गए. 

थर्ड अंपायर हुआ कन्फ्यूज

मोहित शर्मा की गेंद पर संजू सैमसन कट मारने गए लेकिन वह मिस हो गई. थर्ड अंपायर ने चेक किया कि बल्लेबाज गेंद के करीब पहुंचा या नहीं. गिल के रिव्यू पर इसे फेयर डिलीवरी बताया और अंपायर ने अपना फैसला बदल लिया. लेकिन कुछ सेकेंड बाद ही एक बार फिर चेक किया गया और वह बॉल वाइड दी गई. जिसके बाद शुभमन गिल ने मैदानी अंपायर से अपनी भड़ास निकाली और काफी गुस्से में नजर आए. शुभमन गिल ने नाखुश होकर मैदानी अंपायर से बहस की लेकिन फैसला नहीं बदला. 

गुजरात की शानदार शुरुआत

राजस्थान के खिलाफ गुजरात ने शानदार शुरुआत की. टीम ने 50 रन के भीतर ही दो विकेट हासिल कर लिए थे. लेकिन संजू सैमसन और युवा रियान पराग ने गुजरात की टीम को मुश्किल में डाल दिया. गुजरात की तरफ से कई बार मिसफील्ड भी देखने को मिली. राजस्थान, मोहित शर्मा और उमेश यादव ने गुजरात की तरफ से 1-1 विकेट हासिल किए. 

राजस्थान ने बनाए 196 रन

युवा बल्लेबाज रियान पराग कमाल की फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने पहले ही दो अर्धशतक ठोके हैं और इस मुकाबले में भी पराग ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी खेली. दूसरे छोर से कप्तान संजू सैमसन ने भी बल्ले का दम दिखाया. पराग ने महज 48 गेंद में 3 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 78 रन की बेहतरीन पारी खेली. संजू सैमसन ने भी 38 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे. ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत राजस्थान ने स्कोरबोर्ड पर 196 रन टांग दिए. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here