Home Breaking News Eid 2024 : ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई; जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

Eid 2024 : ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई; जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

0
Eid 2024 : ईद आज, लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई; जामा मस्जिद में अदा की गई नमाज

[ad_1]

Eid moon seen people hugged and congratulated each other

जामा मस्जिद में ईद की नमाज
– फोटो : एएनआई

विस्तार


राजधानी दिल्ली सहित देश भर में ईद आज मनाई जा रही है। समुदाय के लोग मस्जिद में नमाज के लिए जमा हुए हैं। इसी अवसर पर श्रद्धालु दिल्ली की जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जमा हुए।

एक माह चले पवित्र रमजान के बाद बुधवार शाम आखिर ईद के चांद के दीदार हो गए इसलिए दश के अधिकांश हिस्सों में आज ईद मनाई जा रही है। दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमामों ने दिल्ली समेत देशभर में चांद देखे जाने की तस्दीक कर दी। चांद देखे जाने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इसके बाद लोग ईद की खरीदारी में मशगूल हो गए। 

फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में चांद देखा गया। इस मौके पर मौलाना ने कहा कि ईद मोहब्बत का त्योहार है। इसे सभी धर्मों के लोगों को मिलकर जुलकर मनाना चाहिए। शाही इमाम ने ईद की मुबारकबाद देते हुए लोगों से मुल्क के लिए अमन व शांति की दुआएं करने के लिए कहा। इमाम ने बताया कि दिल्ली की जामा मस्जिद में ईद की नमाज 6.30 बजे अता की जाएगी। वहीं, फतेहपुरी मस्जिद में नमाज 7.30 बजे अता की जाएगी। इधर, चांद दिखते ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में मुबारकबादों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे को फोन, व्हाट्सएप, एसएमएस के जरिए बधाई देते हुए नजर आए।

वहीं, चांद दिखने के बाद लोगों ने ईद की बची हुई तैयारियां शुरू कर दीं। लोग इत्र, टोपी, सेवइयां और दूसरे ड्राइफ्रूट खरीदते हुए नजर आए। पुरानी दिल्ली के अलावा, जामिया नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, निजामुद्दीन समेत दूसरे बाजारों में भीड़ बढ़ गई। यह सिलसिला पूरी रात चला। ईद को लेकर बच्चे खासे उत्साहित दिखे।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here