Home Breaking News Pawan Singh : काराकाट में पवन सिंह के उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक; बोले- साइंस के स्टूडेंट…

Pawan Singh : काराकाट में पवन सिंह के उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक; बोले- साइंस के स्टूडेंट…

0
Pawan Singh : काराकाट में पवन सिंह के उतरने के सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा की दो टूक; बोले- साइंस के स्टूडेंट…

[ad_1]

Bihar News : Upendra Kushwaha on Pawan Singh election announcement for karakat bihar lok sabha election 2024

पवन सिंह की घोषणा के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने रोहतास लौटकर मीडिया से बात की।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बंगाल के आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी का टिकट लौटने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता एवं गायक पवन सिंह ने बुधवार को बिहार की राजनीति, खासकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के बेड़े में खलबली मचा दी। अभिनेता पवन सिंह ने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए बिहार की काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान के बाद एनडीए से काराकाट लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पवन सिंह की इस घोषणा के समय कुशवाहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ गया में मंच पर थे। बुधवार रात रोहतास लौटे तो मीडिया से बात की, लेकिन पवन सिंह के सवाल को ही विषय से बाहर बता दिया।

साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं!

पवन सिंह के एलान के बाद काराकाट लोकसभा सहित बिहार की राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में इंडिया गठबंधन से माले के प्रत्याशी राजाराम सिंह उम्मीदवार हैं। उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर राजाराम सिंह से मानी जा रही है। लेकिन, पवन सिंह के काराकाट से चुनाव लड़ने के एलान के बाद यह लड़ाई अब त्रिकोणीय होती दिख रही है। ऐसे में पवन सिंह के चुनाव लड़ने के एलान पर उपेंद्र कुशवाहा से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं! इस प्रकरण पर उपेंद्र कुशवाहा गोल मटोल जवाब देकर सवाल से बचते दिखे। जितनी बार भी यह सवाल पूछा गया, एक ही जवाब दिया। वैसे, भले ही उपेंद्र कुशवाहा इस सवाल पर गोलमोल जवाब देकर बच रहे हों लेकिन काराकाट लोकसभा से अभिनेता पवन सिंह यदि निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो इसका सबसे बड़ा नुकसान उपेंद्र कुशवाहा को ही होने की आशंका है।

लड़ाई दिलचस्प, मारवाड़ी समाज ने साथ का एलान किया 

पवन सिंह के काराकाट लोकसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान के बाद काराकाट में लड़ाई दिलचस्प हो गई है। रोहतास जिले के डेहरी के बारह पत्थर स्थित सार्वजनिक अतिथिशाला में मारवाड़ी समाज, एनडीए एवं शहर के बुद्धिजीवियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी। इसमें पूर्व मंत्री एवं काराकाट लोकसभा के एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा का मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पवन झुनझुनवाला एवं उनके सहयोगियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा को समर्थन देते हुए विजयी बनाने का एलान भी किया गया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here