Home Breaking News LS Polls: ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग नहीं रुकेगी, ईडी के सिर्फ 3% मामले राजनेताओं के खिलाफ’, पीएम मोदी की दो टूक

LS Polls: ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग नहीं रुकेगी, ईडी के सिर्फ 3% मामले राजनेताओं के खिलाफ’, पीएम मोदी की दो टूक

0
LS Polls: ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग नहीं रुकेगी, ईडी के सिर्फ 3% मामले राजनेताओं के खिलाफ’, पीएम मोदी की दो टूक

[ad_1]

pm modi latest interview says fight against corruption will not stop ed three percent cases related politics

पीएम मोदी
– फोटो : एजेंसी

विस्तार


प्रधानमंत्री मोदी का कहना है कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार का असर पूरे देश के लोगों पर पड़ता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करना ही उनकी प्राथमिकता है। विरोधियों पर ईडी की कार्रवाई के आरोपों पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ईडी, के सिर्फ तीन फीसदी मामले राजनीति से जुड़े लोगों के खिलाफ चल रहे हैं। एक ताजा इंटरव्यू में पीएम मोदी ने विश्वास जाहिर करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। अपनी सरकार की पिछले 10 वर्षों की उपलब्धियों में प्रधानमंत्री ने विकास, सामाजिक जनकल्याण और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किए गए कामों को गिनाया। साथ ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राम मंदिर के निर्माण की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। 

‘भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करेंगे’

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘पिछले 10 वर्षों में उनकी सरकार की प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना रहा है।’ उन्होंने कहा कि ‘भ्रष्ट लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर हो, यह देश के लोगों को प्रभावित करता है। ऐसे में जो लोग देश के लोगों की भलाई के लिए खर्च होने वाले पैसे को चुराते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं रुकेगी।’ 

‘ईडी के सिर्फ तीन प्रतिशत मामले राजनीति से जुड़े’

प्रधानमंत्री मोदी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद हैं। विपक्षी पार्टियां सरकार पर विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों को इस्तेमाल करने का आरोप लगा रही हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ईडी के सिर्फ तीन प्रतिशत मामले ही राजनीति से जुड़े हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में हैं, वहां भी कार्रवाई हो रही है। जो आरोप लग रहे हैं, वो सिर्फ वो लोग लगा रहे हैं, जिन्हें अपने खिलाफ जांच का डर है।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘साल 2014 में हमारी सरकार बनते ही, हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी। हमने केंद्रीय भर्ती में ग्रुप सी और ग्रुप डी के साक्षात्कार खत्म किए। हमने देश में क्लीयरेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया। हमने सरकारी सेवाओं को जहां तक हो सके पारदर्शी बनाने की कोशिश की है।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here