[ad_1]
03:07 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
कोलकाता नाइट राइडर्सः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सबः सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, रिंकू सिंह।
लखनऊ सुपरजाएंट्सः क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर, कप्तान), दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शामार जोसेफ, यश ठाकुर। इंपैक्ट सबः अरशद खान, प्रेरक मानकड, एम सिद्धार्थ, अमित मिश्रा, के. गौतम।
03:01 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : कोलकाता ने जीता टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपरजाएंट्स के खिलाफ मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए रिंकू सिंह को बाहर रखा है और उनकी जगह हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। लखनऊ की टीम में शामार जोसेफ डेब्यू करेंगे। लखनऊ ने इस मैच के लिए कुछ बदलाव किए हैं। देवदत्त पडिक्कल और नवीन उल हक को इस मैच के लिए नहीं चुना गया है, जबकि दीपक हुड्डा और मोहसिन खान की वापसी हुई है।
02:44 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : दोनों टीमों का हाल
टीम की बात करें तो कोलकाता के लिए खुशखबरी यह है कि उपकप्तान नीतीश राणा वापसी कर रहे हैं। वह फिट हो चुके हैं और प्रैक्टिस सेशन में भी टीम के साथ जुड़े थे। इसके अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी फिट हो चुके हैं और वापसी के लिए तैयार हैं। इन दोनों की वापसी से टीम काफी मजबूत दिख रही है। वहीं, लखनऊ के लिए बुरी खबर यह है कि मयंक यादव और मोहसिन खान, दोनों तेज गेंदबाज अब तक चोट से उबर नहीं पाए हैं। इन दोनों की कमी पिछले मैच में टीम को खली थी। नवीन उल हक भी पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे। ऐसे में वेस्टइंडीज के स्टार तेज गेंदबाज शमर जोसेफ को डेब्यू का मौका मिल सकता है। इसके अलावा बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल इस सीजन फ्लॉप रहे हैं। आयुष बदोनी का फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी खबर है।
02:43 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live : आंकड़ों में कोलकाता बनाम लखनऊ
कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से तीनों मैच लखनऊ ने ही जीते हैं। हालांकि, एलएसजी ने ये तीनों मैच तब जीते थे, जब गंभीर लखनऊ के मेंटर हुआ करते थे। अब गंभीर कोलकाता के पास हैं तो केकेआर की टीम इस रिकॉर्ड में सुधार करने की कोशिश करेगी। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोनों के बीच सिर्फ एक मैच खेला गया है। 20 मई 2023 में खेले गए इस मुकाबले में लखनऊ ने कोलकाता को एक रन से हराया था।
02:39 PM, 14-Apr-2024
KKR vs LSG Live Score : कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, लखनऊ करेगा बल्लेबाजी
IPL Live Cricket Score, KKR vs LSG Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज आईपीएल 2024 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना लखनऊ सुपरजाएंट्स से है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जा रहा है। केकेआर और लखनऊ दोनों ही टीमों को उनके पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, इसलिए दोनों टीमों की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।
[ad_2]
Source link