[ad_1]

मप्र के पिपरिया में पीएम मोदी की सभा।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने होशंगाबाद जिले की नर्मदापुरम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में सभा की। मां नर्मदा के जयघोष से भाषण की शुरुआत करने के बाद मोदी ने इंडी गठबंधन, कांग्रेस, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। एक झटके में गरीबी दूर करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को शहजादा और जादूगर भी कहा। साथ ही इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र को खतरनाक बता दिया। पढ़िए, मोदी के भाषण की बड़ी बातें..?
देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही
पीएम मोदी ने कहा- अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मजयंती है। उनकी जन्मस्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में उनका घर हो या देश-विदेश में वे जहां भी रहे, उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है।
गरीब मां का बेटा सेवा का आशीर्वाद मांग रहा
संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है। कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहेब को अपमानित करने का ही काम किया है। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया है, उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा (मोदी) आपसे तीसरी बार सेवा करने का आशीर्वाद मांग रहा है। ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक है।
[ad_2]
Source link