Home Breaking News Mr and Mrs Mahi: आगे खिसकी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Mr and Mrs Mahi: आगे खिसकी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

0
Mr and Mrs Mahi: आगे खिसकी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

[ad_1]

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव अभिनीत फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ बीते लंबे समय से अपनी रिलीज को लेकर चर्चाओं में है। शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित एक स्पोर्ट्स ड्रामा है। वहीं, अब नए पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, इस फिल्म के लिए अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।





निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ’31 मई, 2024 को लव शतक लगाएगा। यह फिल्म अब 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की घोषणा निर्माता करण जौहर ने नवंबर 2021 में की थी और मई 2022 में इसकी शूटिंग शुरू हुई। यह फिल्म 2021 की हॉरर थ्रिलर ‘रूही’ के बाद जान्हवी और राजकुमार के दूसरे सहयोग का प्रतीक है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की शूटिंग 1 मई को पूरी हो गई थी।






[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here