Home Breaking News IPL: टी20 में सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद, इस विदेशी क्लब के बराबर पहुंची

IPL: टी20 में सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद, इस विदेशी क्लब के बराबर पहुंची

0
IPL: टी20 में सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद, इस विदेशी क्लब के बराबर पहुंची

[ad_1]

DC vs SRH: Sunrisers Hyderabad became first team to score 250+ runs thrice in IPL and joint highest in T20

हेड और अभिषेक शर्मा
– फोटो : IPL

विस्तार


आईपीएल इतिहास का सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। हैदराबाद ने सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की आतिशी पारी के बाद शाहबाज अहमद के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाए। यह तीसरी बार था जब हैदराबाद ने 250 से अधिक का आंकड़ा पार किया। हैदराबाद की टीम संयुक्त रूप से टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी है। इंग्लैंड का काउंटी क्लब सरे भी तीन बार टी20 प्रारूप में 250 से अधिक रन बना चुका है। 

आरसीबी से आगे निकली हैदराबाद

हैदराबाद ने इससे पहले इसी सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन विकेट पर 277 रन और आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट पर 287 रनों का स्कोर खड़ा किया था। यह तीसरी बार था जब टीम आईपीएल में इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर सकी है। हैदराबाद की टीम आईपीएल की एकमात्र टीम है जिसने आईपीएल में तीन बार 250+ का स्कोर बनाया है। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और हैदराबाद की टीम ने दो बार ऐसा किया था, लेकिन अब हैदराबाद ने आरसीबी को पीछे छोड़ दिया है।  

सनराइजर्स हैदराबाद ने की छक्कों की बौछार

सनराइजर्स ने दिल्ली के खिलाफ अपनी पारी में कुल 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड हैदराबाद के ही नाम था जिसने आरसीबी के खिलाफ इसी सीजन 22 छक्के लगाए थे। तीसरे नंबर पर आरसीबी है जिसने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 21 छक्के लगाए थे। 

आईपीएल की किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के

22 हैदराबाद बनाम आरसीबी 2024
22 हैदराबाद बनाम दिल्ली 2024
21 आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स 2013
20 आरसीबी बनाम गुजरात लायंस 2016

आईपीएल का चौथा सर्वाधिक स्कोर

सनराइजर्स हैदराबाद के नाम आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन उसने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल का चौथा सर्वाधिक स्कोर बना दिया है। आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक स्कोर में शीर्ष पांच में से तीन हैदराबाद के नाम है। दिलचस्प बात यह है कि हैदराबाद ने यह सभी स्कोर इसी सीजन बनाए हैं। 

आईपीएल के सर्वाधिक स्कोर

287/3 हैदराबाद बनाम आरसीबी 2024
277/3 हैदराबाद बनाम मुंबई 2024
272/7 केकेआर बनाम दिल्ली 2024
266/7 हैदराबाद बनाम दिल्ली 2024
263/5 आरसीबी बनाम पुणे वॉरियर्स 2013

आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज 200 रन

हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ 14.5 ओवर में दो 200 रन भी पूरे कर लिए। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज 200 रन रहा। इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी हैदराबा ने 14.6 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पूरा किया था। आईपीएल में सबसे तेजी से 200 रन पूरा करने का रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है जिसने 2016 में 15 ओवर के मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ 14.1 ओवर में 200 रन का स्कोर पूरा कर लिया था। दूसरे नंबर पर हैदराबाद की टीम है जिसने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14.4 ओवर में 200 रनों का आंकड़ा पूरा किया था।  

आईपीएल में 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद

हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ जिस धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी की उससे उसने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। हैदराबाद की टीम आईपीएल इतिहास में शुरुआती 10 ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम बन गई। हैदराबाद ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद चार ओवर में 158 रन बनाए और मुंबई के खिलाफ इसी सीजन में दो विकेट पर 148 रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here