Home Breaking News Sarvesh Singh: मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव

Sarvesh Singh: मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव

0
Sarvesh Singh: मुरादाबाद से BJP उम्मीदवार सर्वेश सिंह का निधन, PM मोदी ने जताया शोक, ऐसा हुआ तो होंगे उपचुनाव

[ad_1]

BJP candidate from Moradabad Sarvesh Singh passes away

नहीं रहे भाजपा उम्मीदवार कुंवर सर्वेश सिंह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह (72) की दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी में शोक की लहर फैल गई ।

मुरादाबाद लोकसभा के प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। नामांकन करने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। इसी कारण वह चुनाव प्रचार में भाग नहीं ले सके। पूर्व सांसद के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली स्थित एम्स गए थे। वहां इलाज के दौरान शाम को उनकी मौत हो गई। निधन की जानकारी मिलने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने शोक जताया है। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ से आएंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here