Home World Israel के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोला ईरान, पलटवार के लिए नहीं करेंगे इंतजार, दे दी सीधी चेतावनी

Israel के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोला ईरान, पलटवार के लिए नहीं करेंगे इंतजार, दे दी सीधी चेतावनी

0
Israel के साथ बढ़ते तनाव के बीच बोला ईरान, पलटवार के लिए नहीं करेंगे इंतजार, दे दी सीधी चेतावनी

[ad_1]

Iran-Israel :  ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने शुक्रवार  ( 19 अप्रैल ) को एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि अगर इजराइल उसके हितों के खिलाफ काम करता है तो ईरान तुरंत और “अधिकतम स्तर” (Maximum Level) पर जवाब देगा. बता दें, ईरान के शहर इस्फहान पर शुक्रवार ( 19 अप्रैल ) को ड्रोन से हमला हुआ, जिसके बाद ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीरबदोल्लाहियान ने कहा कि वो ड्रोन नहीं बल्कि उन खिलौनों की तरह हैं जिनसे हमारे बच्चे खेलते हैं. उन्होंने कहा कि यह साबित नहीं हुआ है कि इन ड्रोन और इजराइल के बीच कोई संबंध है. हालांकि विदेश मंत्री ने कहा कि ईरान इस मामले की जांच कर रहा है.

ईरान के अधिकारियों ने बताया कि हमले में मध्य ईरान के शहर इस्फहान के करीब एक सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया. साथ ही बताया कि हमले को छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर अंजाम दिया गया.

 

ईरान के विदेश मंत्री ने क्या कहा

एक इंटरव्यू में अमीरबदोल्लाहियान ने कहा कि अगर इजरायल एक और दुस्साहस करना चाहता है और ईरान के हितों के खिलाफ काम करता है, तो हमारी अगली प्रतिक्रिया तुरंत  होगी और अधिकतम स्तर पर होगी. विदेश मंत्री ने आगे कहा कि लेकिन अगर इजराइल ने जवाबी कार्रवाई नहीं की, तो हमारा काम हो गया, हम निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं.

 

इजराइल ने घटना के बारे में कुछ नहीं कहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका किसी भी आक्रामक अभियान में शामिल नहीं था, जबकि व्हाइट हाउस ने कहा कि उसे कोई टिप्पणी नहीं करनी है. 

 

इजराइल ने कहा था कि वो 13 अप्रैल को इजराइल पर ईरान के हमले के बाद जवाबी कार्रवाई करेगा. यह ईरान द्वारा इजराइल पर पहला सीधा हमला था, जिसमें ईरान ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला किया. तेहरान ने ये हमले 1 अप्रैल को कथित इजरायली हवाई हमले के जवाब में किए थे, जिसमें दमिश्क में ईरान के दूतावास परिसर (Consulate) पर इजराइल ने हमला किया था. 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here