Home Breaking News Election: ‘घर पर बैठकर टिप्पणी न करें, बाहर निकलें और वोट करें’, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की युवाओं से अपील

Election: ‘घर पर बैठकर टिप्पणी न करें, बाहर निकलें और वोट करें’, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की युवाओं से अपील

0
Election: ‘घर पर बैठकर टिप्पणी न करें, बाहर निकलें और वोट करें’, राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति की युवाओं से अपील

[ad_1]

sudha murty appeal to vote said do not sit at home come out and vote lok sabha second phase election voting

सुधा मूर्ति
– फोटो : पीटीआई

विस्तार


शुक्रवार को लोकसभा के दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस दौरान राज्यसभा सांसद और लेखिका सुधा मूर्ति ने बंगलूरू के बीईएस मतदान केंद्र पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग घर बैठकर बातें न बनाएं और बाहर निकलें और वोट करें। 

सुधा मूर्ति ने युवाओं से की अपील 

सुधा मूर्ति ने कहा कि ‘मैं सभी को कहना चाहती हूं कि घर न बैठे रहें, बाहर निकलें और वोट करें। यह आपका अधिकार है और अपने नेता का चुनाव करें। मुझे हमेशा से लगता है कि शहरों में लोग ग्रामीण इलाकों की तुलना में कम वोट करते हैं। मेरी उम्र के लोग भी ज्यादा वोट कर रहे हैं, तो मैं युवाओं से अपील करूंगी कि वह आएं और वोट करें।’ सुधा मूर्ति मशहूर आईटी कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायणमूर्ति की पत्नी और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष रह चुकी हैं। बीते साल सुधा मूर्ति को उनके सामाजिक कार्यों के लिए पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया। 

केंद्रीय वित्त मंत्री ने भी की मतदान की अपील

केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बंगलूरू में मतदान किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहती हूं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आकर मतदान करें। मुझे लगता है कि यह स्पष्ट है कि लोग एक स्थिर सरकार चाहते हैं, वे अच्छी नीतियां, प्रगति और विकास चाहते हैं और इसी के लिए वे बाहर आ रहे हैं। वे पीएम मोदी को अपना कार्यकाल जारी रखते देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि विपक्ष के पास अपना कोई मुद्दा नहीं है। उनके पास कोई सकारात्मक एजेंडा नहीं है इसलिए वे लगातार प्रधानमंत्री पर निशाना साध रहे हैं। वे व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं और इससे भी बुरी बात यह है कि वे ऐसी चीजें ला रहे हैं जिन्हें वे खुद लागू नहीं कर सकते।’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here