Home Sports IPL 2024: RCB की जीत पर कप्तान ने खोला अपना दिल, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

IPL 2024: RCB की जीत पर कप्तान ने खोला अपना दिल, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

0
IPL 2024: RCB की जीत पर कप्तान ने खोला अपना दिल, विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

[ad_1]

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुरुवार को खेले गए आईपीएल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 35 रन से हरा दिया. IPL 2024 सीजन में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की यह सिर्फ दूसरी जीत रही है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को अभी तक IPL 2024 के 9 मैचों में से 7 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि उसे 2 मैचों में जीत नसीब हुई है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम 4 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का नेट रन रेट -0.721 है.  

RCB की जीत पर कप्तान ने खोला अपना दिल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का IPL 2024 के प्लेऑफ में पहुंचना बहुत मुश्किल है, लेकिन टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर 35 रन की जीत से छह मैच की हार के सिलसिले को तोड़ने के बाद राहत महसूस की. मैच के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘पिछले दो मैचों में हमने चुनौती देने के शानदार संकेत दिए. KKR के खिलाफ भी हम एक रन से हार गए थे. पिछले कुछ समय से हम मुकाबलों में करीब थे, लेकिन आपको आत्मविश्वास हासिल करने के लिए मैच जीतने की जरूरत होती है. आज रात हम अच्छी नींद लेंगे.’

विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

विराट कोहली IPL 2024 में टॉप स्कोरर रहे हैं, लेकिन फाफ डु प्लेसिस इस बात से खुश हैं कि अन्य बल्लेबाज भी तेजी से रन बना रहे हैं. फाफ डु प्लेसिस ने कहा, ‘प्रतिस्पर्धा इतनी ज्यादा है. टीमें इतनी मजबूत हैं कि अगर आप शत प्रतिशत नहीं दोगे तो आपको नुकसान होगा. अब टीम के अन्य खिलाड़ी भी रन बन रहे हैं. टूर्नामेंट के पहले हिस्से में केवल विराट रन बना रहे थे.’ 

हार का सिलसिला खत्म हो गया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने रजत पाटीदार के विस्फोटक अर्धशतक और स्पिनरों के एकजुट प्रयास से सनराइजर्स हैदराबाद पर 35 रन से जीत दर्ज की. इससे आरसीबी का छह मैच की हार का सिलसिला खत्म हो गया. रजत पाटीदार (20 गेंदों में 50 रन) की विस्फोटक पारी और विराट कोहली (43 गेंदों में 51 रन) की संयमित अर्धशतकीय पारी से आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया.

हैदराबाद की यह आठ मैच में तीसरी हार

इस सीजन में तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था, लेकिन फॉर्म में चल रहा बल्लेबाजी लाइन अप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका जिससे टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी. आरसीबी को इस परिणाम की जरूरत थी जिसे अपने पहले आठ मैच में से सात में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की यह आठ मैच में तीसरी हार थी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here