[ad_1]
06:06 AM, 26-Apr-2024
Bihar Lok Sabha Phase 2 Election Live : दूसरे चरण में इन पांच सीटों पर मतदान, भागलपुर, बांका और पूर्णिया में लू के आसार
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की भागलपुर, बांका, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया सीट पर आज सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए 9322 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 93 लाख 96 हजार 298 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच सीटों पर कुल 50 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूर्णिया लोकसभा सीट से निर्दलीय पप्पू यादव और भागलपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा पर सबकी निगाहें टिकी हैं। वहीं नेपाल और पश्चिम बंगाल से सटे बॉर्डर पर 55 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पूर्णिया और भागलपुर का पारा 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर और पूर्णिया के कुछ स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर लू (उष्ण लहर) चलने के आसार हैं। जिला प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर पेयजल और धूप के बचाव के लिए शेड के इंतजाम किए गए हैं।
[ad_2]
Source link