Home Breaking News Manoj Bajpayee: ‘ये तो शराबी-कबाबी है’, आखिर मनोज बाजपेयी के बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं लोग?

Manoj Bajpayee: ‘ये तो शराबी-कबाबी है’, आखिर मनोज बाजपेयी के बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं लोग?

0
Manoj Bajpayee: ‘ये तो शराबी-कबाबी है’, आखिर मनोज बाजपेयी के बारे में ऐसा क्यों सोचते हैं लोग?

[ad_1]

Manoj Bajpayee Shared incident of joram set people think he drink vodka said ye to sharabi kababi hai

मनोज बाजपेयी
– फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार


अभिनेता मनोज बाजपेयी को बॉलीवुड में अभिनय करते हुए दो दशकों से अधिक हो चुके हैं। अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए मशहूर, अभिनेता मनोज बाजपेयी को देश के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माना जाता है। अभिनेता अपनी फिल्म ‘साइलेंस 2’ को  लेकर  सुर्खियों में बने हैं। हाल ही में, अभिनेता ने एक यूट्यूब चैनल को दिए साक्षात्कार में साझा किया बहुत लोगों को उनके बारे में गलत धारणाएं हैं, जिसमें एक धारणा यह भी है कि वह ‘शराबी’ हैं। 

 

आप हर टेक के पहले शॉट लेते हैं?

मनोज बाजपेयी ने ‘जोरम’ के सेट पर हुई एक घटना को याद करते हुए कहा कि जब वह ‘जोरम’ की शूटिंग कर रहे थें, तो एक लड़की उनके पास आई, यह उसकी पहली फिल्म थी। उसने कहा, ‘सर, मुझे आपके साथ काम करने में बहुत मजा आ रहा है।’ अभिनेता ने उसे धन्यवाद दिया और बातचीत आगे बढ़ने लगी। अभिनेता आगे कहते हैं, ‘लड़की ने कहा, “सर, आपके बारे में यह बहुत मशहूर है कि आप हर टेक से पहले एक शॉट लेते हैं। मैंने कहा ‘कौन सा शॉट?’ उसने कहा ‘लोग सोचते हैं कि वह वोडका शॉट है’। इसपर मनोज चौंक गए और कहा, ‘क्या शॉट’? ‘मैं हार्ड शराब भी नहीं पीता’।

शोएब इब्राहिम की मां अस्पताल में भर्ती, सास को लेकर घबराईं दीपिका

 

‘ये तो शराबी-कबाबी है’

जब मनोज ने कहा कि वह हार्ड शराब भी नहीं पीते तो लड़की ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा कि आप हर घंटे एक छोटी सी बोतल में कुछ पीते हैं। तब अभिनेता ने उसे बताया कि उस बोतल में होमियोपैथिक दवा होती है। अभिनेता ने कहा, ‘लोगों को लगता है मैं सेट पर वोडका पीकर जाता हूं, ये तो शराबी है, कबाबी है’। मनोज ने कहा कि चूंकि उनके पास होम्योपैथिक दवा है, जिसके लिए उन्हें सीधे बोतल से कुछ बूंदें लेनी पड़ती हैं, लोगों ने उनसे पूछे बिना ही उनके बारे में अपने विचार बना लिए। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘मैं हार्ड शराब नहीं पीता’।

 

मनोज बाजपेयी के आगामी कार्य

मनोज प्राची देसाई के साथ अपनी नई फिल्म ‘साइलेंस 2’ का प्रचार कर रहे हैं। वह फिल्म ‘भैया जी’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में  इस फिल्म का गाना ‘बाघ का करेजा’ रिलीज हुआ है।

Wedding Look: किसी ने पहना लाखों का लहंगा, किसी ने साड़ी में ढाया कहर, हसीनाओं ने शादी में पहने महंगे आउटफिट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here