[ad_1]

Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, MallikaArjun Kharge
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायबरेली और अमेठी में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भाजपा की तरफ से स्मृति ईरानी ने आज अमेठी से नामांकन भी दाखिल कर दिया। दूसरी तरफ कांग्रेस का इस सीट पर चेहरा कौन होगा इसका फैसला पार्टी अभी तक नहीं ले सकी है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी ही यहां से प्रत्याशी होंगे। अमेठी के साथ रायबरेली सीट पर भी अटकलों का बाजार गर्म है। इधर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अमेठी और रायबरेली सीटों पर उम्मीदवारों का फैसला करने के लिए अधिकृत किया है। इन दोनों सीटों से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भी राहुल और प्रियंका को इन दोनों सीटों से चुनाव लड़ाने का अनुरोध किया है। एक सवाल के जवाब में श्रीनेत ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पर प्रत्याशियों का नाम तय करने का फैसला छोड़ा गया है। चुनाव छिपकर नहीं बल्कि सार्वजनिक रूप से होते हैं। जब प्रत्याशियों का एलान किया जाएगा तो सभी को पता चल जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में इस तरह के फैसले दो लोग बंद दरवाजे में नहीं लेते।
तीन को अमेठी आएंगे प्रदेश प्रभारी
अमेठी लोकसभा के मीडिया संयोजक अरविंद चतुर्वेदी कहते हैं कि चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। हर स्तर पर कार्यकर्ता तैयार है। जल्द ही प्रत्याशी सामने आ जाएंगे। तीन मई को प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय अमेठी आ रहे हैं। इसको लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दे दी गई है।
स्मृति ईरानी ने किया नामांकन
भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन ईरानी ने सोमवार को तीसरी बार अमेठी से नामांकन किया। इससे पूर्व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ रोड शो भी किया, जिससे पूरा माहौल भगवामय दिखा। जगह-जगह लोगों ने फूलों की बारिश की।
[ad_2]
Source link