Home Breaking News HP Board 12th Result 2024 Live: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, अमर उजाला पर करें चेक

HP Board 12th Result 2024 Live: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, अमर उजाला पर करें चेक

0
HP Board 12th Result 2024 Live: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, अमर उजाला पर करें चेक

[ad_1]

08:40 AM, 29-Apr-2024

HP Board Result: पिछले वर्ष के टॉपर्स

पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तरनिजा शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया और वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया।

08:28 AM, 29-Apr-2024

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: किस समय जारी होगा रिजल्ट?

99 फीसदी संभावना है कि बोर्ड आज कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर सकता है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने के समय को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है। बोर्ड की कोशिश है कि सोमवार को रिजल्ट जारी कर दिया जाए। इसी कोशिश के क्रम में छुट्टी के दिन (रविवार) भी कर्मचारियों ने कार्यालय में आकर काम किया।

08:21 AM, 29-Apr-2024

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: आज रिजल्ट जारी होने की 99 फीसदी संभावना

इस वर्ष रिजल्ट जल्दी जारी करने की कड़ी में मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था भी की गई थी। बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 99 फीसदी संभावना है कि सोमवार को जमा दो (+2/12th) कक्षा के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए। रविवार को भी बोर्ड कर्मचारी कार्यालय में आकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे।

08:12 AM, 29-Apr-2024

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स

रिजल्ट जारी होने पर कक्षा 12वीं के छात्र नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख पाएंगे:

  • सबसे पहले अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाएं।
  • यहां एचपी बोर्ड वाले अनुभाग पर क्लिक करें।
  • अब एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नं या मांगी गई अन्य डिटेल्स जमा करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • रिजल्ट जांचे और इसकी कॉपी डाउनलोड करें।

08:06 AM, 29-Apr-2024

HPBOSE HP Board 12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?

जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

08:01 AM, 29-Apr-2024

HP Board Result 2024: जल्दी रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है बोर्ड

बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई थी। 

07:25 AM, 29-Apr-2024

HP Board 12th Result 2024 Live: एचपी बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे आज हो सकते हैं घोषित, अमर उजाला पर करें चेक

HPBOSE 12th Result 2024: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बहुत जल्द कक्षा 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। बोर्ड आज 29 अप्रैल को रिजल्ट जारी कर सकता है। जो भी छात्र इस वर्ष हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने पर अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here