[ad_1]

शिवपाल यादव, अजय राय।
– फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
कोविशील्ड टीके के साइड इफेक्ट के मुद्दे पर मंगलवार को सियासी घमासान छिड़ गया। जिसमें समाजवादी पार्टी (सपा) ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने टीके के निर्माता से कमीशन लिया। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र पर देश के लोगों को गलत टीका देने का आरोप लगाया। राजद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि दिल का दौरा पड़ने से मरने वाले लोगों के लिए कौन जिम्मेदार होगा?
उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर मोदी पर हमला किया और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया है। यूपी कांग्रेस प्रमुख अजय राय ने पूछा, क्या यही मोदी की गारंटी है?
टीका बनाने वाली कंपनी एस्ट्राजेनेका ने ब्रिटेन की अदालत में पहली माना है कि कोविड-19 की उसकी वैक्सीन से टीटीएस जैसे दुर्लभ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। टीटीएस यानी थ्रोम्बोसइटोपेनिया सिंड्रोम शरीर में खून के थक्के जमने की जमने की वजह बनती है। इससे पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रोक, हृदयगति थमने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
[ad_2]
Source link