[ad_1]

Delhi-NCR Bomb Threat
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी दिल्ली और एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। स्कूलों को खाली करा लिया गया है। स्कूलों में डॉग स्कवॉड दिखाई दे रहे हैं। वहीं अभिभावन अपने बच्चों को ढूंढते नजर आए।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।
दिल्ली के द्वारका में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित मदर मैरी स्कूल में भी बम की धमकी मिली है। वहीं, संस्कृति स्कूल और पुष्प विहार स्थित एमिटी स्कूल को भी ईमेल के जरिए धमकी दी गई है।
दिल्ली के अलावा नोएडा के दिल्ली पब्लिक स्कूल को भी धमकी भरा ईमेल मिला है। जिसके बाद पुलिस से लेकर स्कूल प्रशासन अलर्ट हो गया। एहतियातन बच्चों को बाहर निकाला गया। जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उन स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौके पर पुलिस और बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। जिन स्कूलों में बम की धमकी दी गई उनमें नोएडा के सेक्टर 30 स्थित डीपीएस, नोएडा के सेक्टर 122 स्थित डीपीएस और ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पांच स्थित डीपीएस शामिल हैं।
[ad_2]
Source link