[ad_1]
विराट कोहली आईपीएल 2024 में 500 रन बना चुके हैं टीम इंडिया आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप खेलेगी
नई दिल्ली. विराट कोहली का बल्ला आईपीएल में जमकर रन उगल रहा है. वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 10 मैचों में 500 रन बनाए हैं. हालांकि इस दौरान विराट का स्ट्राइक रेट मौजूदा विदेशी बल्लेबाजों की तुलना में कम है. इसको लेकर खूब हो हल्ला हो रहा है. भारतीय टीम को आईपीएल के बाद टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है. बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर का कहना है कि विराट एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और वह टी20 विश्व कप में वह हमारे लिए सोन के समान हैं. इस आईपीएल में उनके स्ट्राइक रेट को लेकर हमने कभी चर्चा नहीं की. क्योंकि हम जानते हैं कि वह किस कद के खिलाड़ी हैं.
विराट कोहली (Virat Kohli) ने अब तक 10 पारियों में एक शतक और चार अर्धशतकों के साथ 500 रन बनाए हैं लेकिन जिस बात पर सवाल उठाया गया है वह पारी की शुरुआत करते हुए 147 से कुछ अधिक का उनका स्ट्राइक रेट है जो ट्रेविस हेड (194 से अधिक), फिल सॉल्ट (180 से अधिक) और सुनील नारायण (182 से अधिक) जैसे कुछ विदेशी सलामी बल्लेबाजों की तुलना में कम है. अगरकर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हम इस पर चर्चा कर रहे हैं. वह आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है.’
नटराजन ने बुमराह से छीन ली पर्पल कैप, टॉप 5 में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, रोमांचक हुई रेस
‘वर्ल्ड कप का प्रैशर अलग होता है’
विराट कोहली का अनुभव बहुमूल्य है लेकिन अगरकर का मानना है कि अगर बड़े स्कोर वाले मैच होते हैं तो बल्लेबाजी क्रम में पर्याप्त पावर हिटर हैं. बकौल अजित अगरकर, ‘आपको यह जानते हुए तैयारी करनी होगी कि वहां अंतर (आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में) है और यहीं पर अनुभव बहुत मायने रखता है.’ अगरकर का सीधा कहना है कि वर्ल्ड कप का प्रैशर अलग होता है. वह कोहली के स्ट्राइक रेट को लेकर चिंतित नहीं हैं.
विराट कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड
विराट कोहली के नाम टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है. कोहली 27 मैचों में 1141 रन बना चुके हैं जिसमें 14 हाफ सेंचुरी शामिल है. विराट का हाईएस्ट सकोर नाबाद 89 रन रहा है. विराट इस दौरान 25 पारियों में 11 बार नाबाद लौटे हैं.
Tags: Ajit Agarkar, IPL 2024, T20 World Cup, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 08:22 IST
[ad_2]
Source link