Home Breaking News नृशंस हत्या: सनकी पूर्व मंत्री ने बीवी को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद, कजाखस्तान में हो सकती है 20 साल की जेल

नृशंस हत्या: सनकी पूर्व मंत्री ने बीवी को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद, कजाखस्तान में हो सकती है 20 साल की जेल

0
नृशंस हत्या: सनकी पूर्व मंत्री ने बीवी को पीट-पीटकर सुलाया मौत की नींद, कजाखस्तान में हो सकती है 20 साल की जेल

[ad_1]

Chilling CCTV Video Captures Ex Kazakh Minister Beating His Wife To Death

Kazakhstan साल्टानैट नुकेनोवा (फाइल)
– फोटो : इंस्टाग्राम @saltanat.foundation

विस्तार


कजाखस्तान के पूर्व मंत्री कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अपनी पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है और इस वारदात की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। अब एक बार फिर से कजाखस्तान में इस हत्याकांड की चर्चा हो रही है। 31 वर्षीय साल्टानैट नुकेनोवा को नवंबर 2023 में एक रेस्तरां में मृत पाया गया था। इस रेस्तरा में नुकेनोवा ने अपने पति और कुआंडिक बिशिम्बायेव के साथ रात बिताई थी। बताया गया था कि यह रेस्तरां कुआंडिक के किसी रिश्तेदार का है। 

अदालत में दिखाई गया आठ घंटे का वीडियो

अदालत में हुई सुनवाई के दौरान सरकारी वकील ने न्यायाधीश को आठ घंटे लंबा सीसीटीवी वीडियो दिखाया गया, जिसमें पूर्व मंत्री अपनी पत्नी को बुरी तरह से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में यह भी दिखा कि 44 वर्षीय कुआंडिक अपनी 31 वर्षीय पत्नी को हाथ और घूंसों से पीट रहे हैं। इसके बाद पूर्व मंत्री अपनी पत्नी साल्टानैट नुकेनोवा के बालों से खींचकर उस कमरे में ले जाते दिखते हैं, जहां कोई कैमरा नहीं था। 

पूर्व मंत्री ने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटा- वकील

सरकारी वकील ने सुनवाई के दौरान कहा कि जब नुकेनोवा ने शौचालय में छिपने की कोशिश की, तो बिशिम्बायेव ने दरवाजा तोड़ दिया और अपनी पत्नी को बाहर निकालकर पिटाई जारी रखी। उन्होंने आगे कहा कि शौचालय से बाहर निकलने के बाद  बिशिम्बायेव ने नुकेनोवा को गला दबोचा, जिस वजह से वह अपने होश खोने लगीं। जब वह खून से लथपथ होकर फर्श पर गिरीं, तो बिशिम्बायेव ने उस भविष्यवक्ता को फोन किया, जिसने नुकेनोवा के सुखद भविष्य का आश्वासन दिया था। इस घटना के 12 घंटे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर ही पूर्व मंत्री की पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

बिशिम्बायेव को हो सकती है 20 साल की कैद

एक रिपोर्ट के अनुसार साल्टानैट नुकेनोवा की मौत मस्तिष्क आघात (ब्रेन ट्रॉमा) की वजह से हुई। उनकी नाक की एक हड्डी टूट गई थी और चेहरे, सिर और हाथों पर कई चोटें थीं। उनके पति कुआंडिक बिशिम्बायेव पर अत्यधिक यातना और हिंसा के साथ हत्या का आरोप लगाया गया है, जिस वजह से उन्हें 20 साल तक जेल की सजा भुगतनी पड़ सकती है। कजाखस्तान के लोग अदालत में चले हत्या के मुकदमे को सोशल मीडिया पर देख रहे हैं और देश में लैंगिक समानता को लेकर नई बहस छिड़ गई है। 

2017 में भी बिशिम्बायेव को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और 10 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। लेकिन, माफी और पैरोल की बदौलत तीन साल से कम समय तक सलाखों के पीछे रहने के बाद वह रिहा हो गए थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here