[ad_1]
टी नटराजन 15 विकेट के साथ टॉप पर पहुंचे टॉप 5 में 3 भारतीय गेंदबाज शामिल
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोमांचक मैच में 1 रन से हार मिलने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स टीम प्वॉइंट टेबल में पहले नंबर पर बनी हुई है वहीं हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए आगे की राह अब मुश्किल हो गई है. इसके अलावा ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस भी रोमांच होती जा रही है.
आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप के अवॉर्ड से नवाजा जाता है वहीं सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज के सिर पर पर्पल कैप शोभा बढ़ाता है. आईपीएल के 50वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T Natrajan) ने धारदार गेंदबाजी की. उन्होंने जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) से पर्पल कैप छीन ली है. राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में नटराजन ने 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाए.
टी नटराजन 15 विकेट के साथ टॉप पर पहुंचे
अनुभवी तेज गेंदबाज टी नटराजन आईपीएल के इस सीजन 8 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. उनकी बेस्ट गेंदबाजी 19 रन देकर 4 विकेट है. नटराजन 8.96 की इकोनोमी से गेंदबाजी कर रहे हैं. पर्पल कैप की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं. बुमराह के 10 मैचों में 14 विकेट हैं. दाएं हाथ के पेसर बुमराह का इकोनोमी बेहतरीन है. वह 6.40 की इकोनोमी से गेंदबाजी कर रहे हैं. बुमराह मुंबई इंडियंस की ओर से इस सीजन अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं.
टॉप 5 गेंदबाजों की लिस्ट में 3 भारतीय
पर्पल कैप की लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हैं. रहमान के नाम 9 मैचों में 14 विकेट हैं वहीं पंजाब किंग्स के पेसर हर्षल पटेल 10 मैचों में 14 विकेट लेकर चौथे नंबर पर विराजमान हैं. मथीसा पथिराना 6 मैचों में 13 विकेट लेकर पांचवें नंबर पर हैं. पथिराना चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे हैं. इस तरह टॉप 5 में भारत के 3 गेंदबाज शामिल हैं.
Tags: IPL 2024, Srh vs rr, Sunrisers Hyderabad, T Natrajan
FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 07:41 IST
[ad_2]
Source link