[ad_1]
मथीसा पथिराना ने इस सीजन 13 विकेट लिए दीपक चाहर के खेलने पर भी संशय है मुस्ताफिजुर रहमान पहले ही स्वदेश लौट चुके हैं
नई दिल्ली. चेन्नई सुपरकिंग्स को रविवार को तगड़ा झटका लगा. सीएसके की टीम को आईपीएल के 53वें मैच में पंजाब किंग्स का सामना करना था. इस अहम मुकाबले से पहले तेज गेंदबाज मथीसा पथिराना श्रीलंका के लिए रवाना हो गए. पथिराना इस समय हैमस्ट्रिंग चोट से जूझ रहे हैं. इस चोट से उबरने के लिए पथिराना ने स्वदेश लौटने का फैसला किया. दाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज पथिराना ने आईपीएल के इस सीजन सीएसके लिए शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 6 मैचों में 13 विकेट लिए जिसमें उनकी इकोनोमी रेट 7.68 रही. सीएसके की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया है कि वह आईपीएल के अगले मुकाबलों के लिए भारत लौटेंगे या नहीं.
चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) पहले ही चोट से जूझ रहे हैं. वह इस सप्ताह की शुरुआत में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. वह दो गेंद फेंकने के बाद मैदान से बाहर चले गए. उनके ओवर के बचे 4 ओवर दूसरे गेंदबाज ने डाले. चाहर इस समय एनसीए में हैं. वह अपनी फिटनेस रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि उनकी वापसी कब तक होगी.
वह अपनी पूरी जान लगा देता है… पिता के निधन के बाद भी खेलता रहा… गावस्कर ने बताई सिराज की असली ताकत
दीपक चाहर का आगे खेलने पर संशय
सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन को दीपक चाहर की वापसी मुश्किल लग रही है. उन्होंने कहा कि दीपक की चोट अच्छी खबर नहीं है. मैं ये नहीं कह सकता कि वह आईपीएल के बचे मुकाबलों से बाहर हो गए हैं लेकिन उनका आगे खेलना संदिग्ध है.
मुस्ताफिजुर भी छोड़ चुके हैं सीएसके का साथ
दूसरी ओर, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स का कैंप छोड़ चुके हैं. मुस्ताफिजुर सीएसके को छोड़कर जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश की ओर से जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज खेल रहे हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान सीएसके की ओर से इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट ले चुके हैं. 9 मैचों में मुस्ताफिजुर ने 14 विकेट चटकाए.
Tags: Chennai super kings, Csk, Deepak chahar, IPL 2024, Mustafizur Rahman
FIRST PUBLISHED : May 5, 2024, 17:44 IST
[ad_2]
Source link