Home Breaking News PM Modi: ‘गरीबों को वापस मिलेगा लूटा हुआ धन, कानूनी सलाह ले रहा हूं’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर मोदी का हमला

PM Modi: ‘गरीबों को वापस मिलेगा लूटा हुआ धन, कानूनी सलाह ले रहा हूं’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर मोदी का हमला

0
PM Modi: ‘गरीबों को वापस मिलेगा लूटा हुआ धन, कानूनी सलाह ले रहा हूं’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर मोदी का हमला

[ad_1]

aking legal advice on returning looted corruption money to people: PM Modi

आंध्र प्रदेश में पीएम मोदी
– फोटो : ANI

विस्तार


देशभर में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध प्रदेश में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह भ्रष्टाचार से लूटे गए गरीबों के धन को वापस करने के बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं। 

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर बोले मोदी

झारखंड के मंत्री के निजी सचिव के घरेलू सहायक के पास से जब्त किए गए धन को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि आखिर क्यों ऐसे लोग कांग्रेस के करीबी हैं। पीएम ने कहा कि भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए घरेलू सहायक के घर को गोदाम बना दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा बल्कि इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें कैश गिनते गिनते मशीन थक गई। 

‘गरीबों को वापस मिलेगा उनका धन, कानूनी सलाह ले रहा हूं’

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि जब भी एजेंसियों द्वारा इंडी गठबंधन के लोगों के काले धन के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो विपक्ष के नेता उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर देते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनका ध्यान अपशब्दों पर नहीं बल्कि उन गरीब लोगों पर है, जिनका धन लूटा गया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अकेले प्रवर्तन निदेशालय ने अब तक की अलग-अलग कार्रवाइयों में 1.25 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। अगर सभी एजेंसियों की कार्रवाइयों को जोड़ा जाए तो यह और भी बड़ी राशि होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इस बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं कि यह धन गरीब लोगों को वापस कैसे दिया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि अब तक 17,000 करोड़ रुपये उनके असली हकदारों को वापस किए जा चुके हैं और आगे भी किसी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा। 

राम मंदिर को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री ने इस दौरान राम मंदिर को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य के प्रसिद्ध अभिनेता और राजनेता रहे एन टी रामाराव को याद करते हुए कहा कि रामाराव ने भगवान राम को हर घर तक पहुंचाया था। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति के कारण अयोध्या में राम मंदिर अभिषेक का बहिष्कार किया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here