Home Sports T20 WC 2024: 3 भारतीय.. 2 पाकिस्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में एक ही टीम में भारत-पाक के प्लेयर्स, ऐसी है युगांडा की टीम

T20 WC 2024: 3 भारतीय.. 2 पाकिस्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में एक ही टीम में भारत-पाक के प्लेयर्स, ऐसी है युगांडा की टीम

0
T20 WC 2024: 3 भारतीय.. 2 पाकिस्तानी, टी20 वर्ल्ड कप में एक ही टीम में भारत-पाक के प्लेयर्स, ऐसी है युगांडा की टीम

[ad_1]

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप में 1 महीने से भी कम समय बचा है. सभी टीमें अपने-अपने खेमें को तैयार कर चुकी हैं. सभी फैंस भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में रोमांच का तीसरा डोज देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन एक ऐसी टीम भी है जिसमें भारत और पाकिस्तान के प्लेयर्स एक ही साथ खेलते दिखेंगे. हम बात कर रहे हैं युगांडा की टीम कि, जिसका ऐलान हो चुका है. इस टीम में 3 भारतीय जबकि 2 पाकिस्तानी प्लेयर्स मौजूद हैं. 

कौन हैं 3 भारतीय खिलाड़ी? 

युगांडा की टीम में तीन भारतीय रौनक पटेल, अल्पेश रमजानी और दिनेश नकरानी हैं. इनमें से दिनेश नकरानी 2017 में क्रिकेट को तरजीह देते हुए युगांडा चले गए थे. उन्होंने भारत में साल 2014 में सौराष्ट्र की तरफ टी20 डेब्यू किया था. उनका जन्म गुजरात के कच्छ में हुआ था. अंडर-19 लेवल पर भी दिनेश ने गुजरात के लिए अपना योगदान दिया. इसके अलावा रौनक पटेल जिनकी उम्र 35 साल है. रौनक भी गुजरात से ही हैं लेकिन उनका जन्म आणंद में हुआ था. इसके अलावा अल्पेश मुंबई के रहने वाले हैं. लेकिन अपने क्रिकेट करियर में बड़ा मोड़ लाने के लिए अल्पेश ने भी युगांडा जाने का फैसला किया था. अब ये तीनों युगांडा के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं. इसके अलावा दो पाकिस्तानी प्लेयर्स रियाजत अली शाह और बिलाल हसन शामिल हैं.

8 टीमों ने किया क्वालीफाई

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कुल 8 टीमों ने क्वालीफाई किया है, जिसमें से एक नाम युगांडा का भी है. वेस्टइंडीज, यूएसए, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और नीदरलैंड्स ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधी एंट्री की है. जबकि आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया और युगांडा ने क्वालीफायर्स के जरिए मेगा इवेंट के लिए अपना टिकट कटाया है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए युगांडा की टीम

ब्रायन मसाबा (कप्तान), साइमन सेसाजी, रोजर मुकासा, कॉसमॉस क्युवुटा, दिनेश नकरानी, ​​फ्रेड अचेलम, केनेथ वैसवा, अल्पेश रमजानी, फ्रैंक नसुबुगा, हेनरी सेसेनडो, बिलाल हसन, रॉबिन्सन ओबुया, रियाजत अली शाह (उप-कप्तान), जुमा मियाजी , रौनक पटेल.ट्रैवलिंग रिजर्व: इनोसेंट म्वेबेज, रोनाल्ड लुटाया.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here