Home Sports T20 World Cup: विराट कोहली से भयभीत हुआ पाकिस्तान, बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही सता रहा हार का डर

T20 World Cup: विराट कोहली से भयभीत हुआ पाकिस्तान, बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही सता रहा हार का डर

0
T20 World Cup: विराट कोहली से भयभीत हुआ पाकिस्तान, बाबर आजम को टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही सता रहा हार का डर

[ad_1]

Virat Kohli vs Pakistan: टी20 वर्ल्ड कप का आगाज भले ही जून महीने में होगा, लेकिन पाकिस्तानी टीम अभी से ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर खौफ है. कोहली ने हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ खूब रन बनाए हैं.  पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने सोमवार को खुलासा किया कि उनकी टीम टी20 वर्ल्ड कप से पहले कोहली को लेकर खास प्लान बना रही है. भारत और पाकिस्तान के बीच 9 जून को न्यूयॉर्क में मैच खेला जाएगा.

पाकिस्तान को याद है 2022 की पारी

आयरलैंड के खिलाफ 10 मई से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले बाबर ने मैदान पर कोहली के प्रभाव को बेअसर करने के लिए एक व्यापक गेम प्लान तैयार करने के महत्व पर जोर दिया. विराट ने पिछली बार टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली थी. उन्होने मेलबर्न में 53 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी. उन्होने 6 चौके और 4 छक्के लगाए थे.

ये भी पढ़ें: IPL 2024: फैन ने की धोनी को पंजाब किंग्स में लाने की मांग, प्रीति जिंटा ने दिया यह जवाब, रोहित को बताया पावरहाउस

बाबर ने विराट की तारीफ की

सोमवार को डबलिन में मीडिया कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बाबर ने कहा कि हालांकि टीम किसी एक विशेष खिलाड़ी के खिलाफ योजना नहीं बना रही है, लेकिन उनकी टीम कोहली के खिलाफ योजना बनाएगी. बाबर ने विराट को ‘दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक’ कहा है. भारतीय टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार गई थी. वहीं, पाकिस्तान की टीम फाइनल मैच में इंग्लैंड से हारी थी.

ये भी पढ़ें: हर बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी करने वाले प्लेयर, देखें लिस्ट

बाबर आजम ने क्या कहा

बाबर ने कहा, ”एक टीम के रूप में आप हमेशा अलग-अलग टीमों के खिलाफ और उनकी ताकत के अनुसार योजना बनाते हैं. हम एक खिलाड़ी के खिलाफ कुछ भी योजना नहीं बनाते हैं. हम सभी 11 खिलाड़ियों के लिए योजना बनाते हैं. हमें न्यूयॉर्क की परिस्थितियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है और हम उसी के अनुसार योजना बनाएंगे. विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और हम उनके खिलाफ भी योजना बनाएंगे.”

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड

टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का रिकॉर्ड जबरदस्त है. 10 मुकाबलों में उन्होंने 81.33 के औसत और 123 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए हैं. कोहली की निरंतरता पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रही है. उन्होंने 5 अर्धशतक इस टीम के खिलाफ लगाए हैं. टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में हैं. भारत का पहला मैच 5 जून को आयरलैंड से होगा. वहीं, पाकिस्तान की टीम 6 जून को अमेरिका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here