Home Sports Video: चेन्नई के बैटर के शॉट से टूटा फैन का I-PHONE, गिफ्ट देकर जीता दिल

Video: चेन्नई के बैटर के शॉट से टूटा फैन का I-PHONE, गिफ्ट देकर जीता दिल

0
Video: चेन्नई के बैटर के शॉट से टूटा फैन का I-PHONE, गिफ्ट देकर जीता दिल

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में से एक और मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस हर जगह नजर आते हैं. चाहे उनकी फेवरेट टीम का मैच हो या फिर प्रैक्टिस किसी भी मौके को फैंस मिस नहीं करना चाहते. ऐसा ही एक मौका चेन्नई के फैन के लिए कुछ खट्टी और कुछ मीठी यादें दे कर गया. दरअसल चेन्नई के डैरेल मिचेल का एक शॉट से टीम के फैन का आईफोन टूट गया. जैसे ही बैटर को इसका पता चला तो वह उनसे मिलने गए और साथ ही एक गिफ्ट भी दे डाला.

धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने प्लेऑफ की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाया. ऋतुराज गायकवाड की कप्तानी में खेलने उतरी टीम ने तीन साल से अंतराल के बाद पंजाब को आईपीएल में हराया. घातक गेंदबाजी के दम पर चेन्नई ने विरोधी टीम को महज 139 रन पर ही ढेर कर दिया. जबकि पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 9 विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा किया था. 28 रन से मिली जीत के बाद चेन्नई के 11 मैच में 6 जीत से 12 अंक हो गए हैं.

FIRST PUBLISHED : May 7, 2024, 18:57 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here