Home Sports Watch: पैट कमिंस की उंगली देख क्यों दंग रह गए सूर्या-हार्दिक? दर्दनाक हादसे का हुए थे शिकार

Watch: पैट कमिंस की उंगली देख क्यों दंग रह गए सूर्या-हार्दिक? दर्दनाक हादसे का हुए थे शिकार

0
Watch: पैट कमिंस की उंगली देख क्यों दंग रह गए सूर्या-हार्दिक? दर्दनाक हादसे का हुए थे शिकार

[ad_1]

MI vs SRH: ऑस्ट्रेलिया को पिछले साल दो आईसीसी ट्रॉफियां जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस इन दिनों आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखेर रहे हैं. लेकिन कमिंस एंड कंपनी को मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मैच के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमे कमिंस की उंगली देख सूर्यकुमार यादव और मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या हैरान नजर आए. वीडियो के देख फैंस तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो का राज क्या है आईए देखते हैं. 

कमिंस हुए थे दर्दनाक हादसे का शिकार

पैट कमिंस बचपन में एक दर्दनाक हादसे का शिकार हुए थे. जिसके चलते उन्होंने अपनी मिडिल फिंगर का ऊपरी भाग खो दिया था. मुंबई और हैदराबाद के बीच मुकाबले के बाद हार्दिक और सूर्या उनकी कटी उंगली की कहानी सुनकर हैरान थे. पैट कमिंस ने अपनी इस घटना का जिक्र ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने डेब्यू से कुछ दिन पहले किया था. उन्होंने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ के साथ एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि आखिर कैसे उन्होंने अपनी मिडिल फिंगर का ऊपरी भाग खो दिया. 

‘बहन की आंखों से आंसू..’

पैट कमिंस ने बताया था, ‘जब मैं लगभग तीन या चार साल का था, तब मैंने अपनी उंगली का ऊपरी भाग खो दिया था. इस पर एक दरवाजा लगा और उंगली का ऊपरी भाग कट गया था. यह वास्तव में मुझे प्रभावित नहीं करता है क्योंकि इसकी लंबाई (मिडिल फिंगर) दूसरी (तर्जनी) की लंबाई के बराबर है.’ कमिंस ने आगे कहा, ‘मैं अभी भी अपनी बहन की आंखों में आंसू देखता हूं क्योंकि उसने दरवाजा पटक दिया था.’ वायरल वीडियो में इस घटना के बारे में बात करते हुए ही हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव हैरान नजर आ रहे थे. 

हैदराबाद को मिली हार

मुंबई के खिलाफ मुकाबले में हैदराबाद की टीम जीत की उम्मीद से प्लेऑफ में दावेदारी मजबूत करने के प्लान में थी. लेकिन टीम को मुंबई से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. इस मैच के हीरो सूर्यकुमार यादव साबित हुए. उन्होंने मुकाबले में 102 रन की मैच विनिंग पारी खेल जीत मुंबई की झोली में डाल दी. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here