[ad_1]

कान फिल्म फेस्टिवल
– फोटो : एक्स-@Festival_Cannes
विस्तार
कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज 14 मई से 25 मई को होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित समारोह में देश-विदेश की फिल्मी हस्तियां शिरकत करेंगी। फिल्मों का प्रदर्शन होगा। इसके अलावा इस बार भारत की तरफ से एक खास आयोजन होने जा रहा है। इस बार 77वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत की तरफ से ‘भारत पर्व’ होस्ट किया जाएगा। ‘भारत पर्व’ के जरिए कान फेस्टिवल में जुटे दुनियाभर के लोगों को भारत में मौजूद असंख्य रचनात्मक अवसरों से रूबरू कराया जाएगा।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दी जानकारी
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में केंद्र और राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इंडस्ट्री के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल महत्वपूर्ण पहलों की एक सीरीज के जरिए भारत की क्रिएटिव इकॉनमी को दिखाएगा।
पहली बार होस्ट किया जाएगा ‘भारत पर्व’
यह पहली बार होगा कि देश कान फिल्म फेस्टिवल में ‘भारत पर्व’ की मेजबानी करेगा। यह पर्व दुनियाभर की फिल्मी हस्तियों, निर्माताओं, निर्देशकों, खरीदारों और बिक्री एजेंटों के साथ जुड़ने का एक जरिया बनेगा। साथ ही देश में मौजूद रचनात्मक अवसरों से रूबरू कराया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से यह भी कहा गया है कि 20 से 28 नवंबर को गोवा में आयोजित होने वाले 55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के आधिकारिक पोस्टर और ट्रेलर का भी ‘भारत पर्व’ पर अनावरण किया जाएगा।
Laapataa Ladies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ पर आया ट्विंकल का दिल, तारीफ में पढ़े कसीदे
पायल कपाड़िया की फिल्म मुख्य आकर्षण
इसके अलावा ‘भारत पर्व’ में लोग वर्ल्ड ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) के पहले संस्करण के लिए ‘सेव द डेट’ का विमोचन भी देखेंगे, जिसका आगाज 55वें आईएफएफआई के साथ होगा। प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल कान में कई भारतीय फिल्में और प्रोडक्शन को प्रदर्शित किया जाएगा। इस बार मुख्य आकर्षण पायल कपाड़िया की ”ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ होगी, जो इस बार फेस्टिवल के प्रतिष्ठित पुरस्कार पाम डिओर की प्रतिस्पर्धा में शामिल है।
Bollywood Actors: पर्दे पर एक ही नाम से कई बार नजर आए ये सितारे, अमिताभ- शाहरुख भी हैं शामिल
[ad_2]
Source link