[ad_1]
Colin Munro: न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दे दिया है. 37 साल की उम्र में इस खतरनाक बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. टी20 इंटरनेशनल में तीन शतक ठोकने वाले इस खूंखार बल्लेबाज ने तत्काल प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. कोलिन मुनरो ने पिछले 4 साल से न्यूजीलैंड के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था. लंबे समय तक टीम से बाहर रखे जाने के बाद आखिरकार इस बल्लेबाज ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला कर लिया है.
[ad_2]
Source link