Home Breaking News ‘मैं आ गया’: तिहाड़ से बाहर आए केजरीवाल, कल 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर; एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

‘मैं आ गया’: तिहाड़ से बाहर आए केजरीवाल, कल 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर; एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

0
‘मैं आ गया’: तिहाड़ से बाहर आए केजरीवाल, कल 11 बजे जाएंगे हनुमान मंदिर; एक बजे करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

[ad_1]

arvind Kejriwal came out of Tihar go to Hanuman temple at 11 am on Saturday

तिहाड़ से घर पहुंचे केजरीवाल
– फोटो : भूपिंदर सिंह

विस्तार


सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार शाम को तिहाड़ जेल से बाहर आ गए। उन्हें लेने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, कई मंत्री और सैकड़ों कार्यकर्ता तिहाड़ जेल पहुंचे। जोश से भरे कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर केजरीवाल का स्वागत किया। बाहर आते ही केजरीवाल ने कहा कि देश को तानाशाही से बचाना है। इस तानाशाही से बचाने के लिए देश के 140 करोड़ लोगों को मिलकर लड़ना पड़ेगा। शनिवार सुबह 11 बजे कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता करेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here