Home Breaking News Kingdom Of The Planet Of The Apes Review: मूक इंसानों, तिलकधारी भक्तों के बीच शहजादे की हुंकार, मामला लीथल है

Kingdom Of The Planet Of The Apes Review: मूक इंसानों, तिलकधारी भक्तों के बीच शहजादे की हुंकार, मामला लीथल है

0
Kingdom Of The Planet Of The Apes Review: मूक इंसानों, तिलकधारी भक्तों के बीच शहजादे की हुंकार, मामला लीथल है

[ad_1]

Kingdom Of The Planet Of The Apes Review by Pankaj Shukla Wes Ball Owen Teague Freya Allan 20th Century Studio

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स
– फोटो : अमर उजाला

Movie Review

किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स

कलाकार

ओवेन टीग
,
फ्रेया एलन
,
पीटर मैकन
और
केविन डुरांड आदि

लेखक

जोश फ्रीडमैन

निर्देशक

वेस बॉल

निर्माता

वेस बॉल
,
जो हार्टविक जूनियर
,
रिक जाफा
,
अमांडा सिल्वर
और
जैसन टी रीड

रिलीज:

10 मई 2024


‘प्लैनेट ऑफ द एप्स’ सीरीज की कहानियों का सिलसिला साल 1968 से चला आ रहा है। एंडी सरकिस की अगुआई वाली इसकी पिछली फिल्मत्रयी ने इसमें तकनीक का अद्भुत समावेश किया। हॉलीवुड फिल्मों में दिलचस्पी रखने वालों को एंडी का वो वीडियो तो याद ही होगा, जिसमें मोशन कैप्चर फिल्ममेकिंग और कंप्यूटर जनित स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये उनके अभिनय के साथ उनका चेहरा एक लंगूर के रूप में बदलता दिखाया गया था। ये फिल्ममेकिंग की वह तकनीक है जिसमें असल अभिनेताओं की अदाकारी पर स्पेशल इफेक्ट्स के जरिये किसी भी जानवर का चोला चढ़ाया जा सकता है। एंडी सरकिस का किरदार सीजर पिछली फिल्मत्रयी की आखिरी फिल्म ‘वॉर ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ में शहीद होता है। उसके कुछ उसूल रहे हैं। वह नई पीढ़ी का नेता भी था। और, फिल्म ‘किंगडम ऑफ द प्लैनेट ऑफ द एप्स’ एक तरह से इस फ्रेंचाइजी के इसी किरदार को दी गई एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि है और पिछली सीरीज से कई पीढ़ियों के बाद की कहानी है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here