Home World Russia की फटकार के बाद US के बदले-बदले सुर, पन्नू मामले में अब दिया ये बयान

Russia की फटकार के बाद US के बदले-बदले सुर, पन्नू मामले में अब दिया ये बयान

0
Russia की फटकार के बाद US के बदले-बदले सुर, पन्नू मामले में अब दिया ये बयान

[ad_1]

Gurpatwant Singh Pannun Case: भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश मामले में भारत की प्रतिक्रिया से राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन संतुष्ट है. यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस ने इस मुद्दे पर भारत का समर्थन करते हुए अमेरिका को फटकार लगाई है.

गौरतलब है कि अमेरिकी संघीय अभियोजकों ने भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में एक भारतीय सरकारी कर्मचारी के साथ मिलकर काम करने का पिछले साल नवंबर में आरोप लगाया था.

गौरतलब है कि  
रूस ने कहा था कि अमेरिका ने उसके देश में एक खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता होने का कोई ठोस सबूत अभी तक मुहैया नहीं कराया है.  रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने कहा, ‘हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक वाशिंगटन ने अभी तक जी एस पन्नू की हत्या की साजिश में भारतीय नागरिकों की संलिप्तता का कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया है। सबूतों के अभाव में इस विषय पर अटकलें लगाना अस्वीकार्य है.’

जखारोवा ने कहा कि अमेरिका को भारत की राष्ट्रीय सोच एवं इतिहास की समझ नहीं है और वह भारत में धार्मिक स्वतंत्रता के बारे में ‘निराधार आरोप’लगाता रहता है.

रूस के इसी बयान के बाद अब टॉप अमेरिकी डिप्लोमेट का बयान सामने आया है.

अमेरिका का आया अब ये बयान
भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा, ‘किसी भी रिश्ते में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं और इस मामले में यह संबंधों में पहली बड़ी लड़ाई हो सकती थी और शुक्र है कि हमने जो जवाबदेही मांगी थी प्रशासन अब तक उससे संतुष्ट है क्योंकि अमेरिका, हमारे नागरिकों के लिए यह अस्वीकार्य है.’

गार्सेटी ने टॉप अमेरिकी थिंक-टैंक ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ (सीएफआर) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह बात कही.

अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘यह एक आपराधिक मामला है जिसमें अभियोग चलाया गया है. यदि इसमें सरकारी तत्व शामिल हैं, तो जवाबदेही होनी चाहिए. हम न केवल अपने आप से, बल्कि भारत से भी इस जवाबदेही की उम्मीद करते हैं.’

गार्सेटी ने कहा, ‘ भारत ने एक जांच आयोग बनाया है.’ उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक जो कदम उठाए हैं उससे वह संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रशासन संतुष्ट है, लेकिन हमें अब भी कई कदम उठाने हैं.’

भारत सरकार पन्नू को घोषित किया है आतंकी
आतंकवाद के आरोपों में भारत में वॉन्टेड पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है. उसे केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध किया था.

क्या है मामला?
बता दें ‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए पिछले साल अमेरिकी धरती पर पन्नू की हत्या की कथित साजिश में ‘रिसर्च एंड एनालिसिस विंग’ (रॉ) के एक अधिकारी के शामिल होने का आरोप लगाया था.

भारत ने इन आरोपों को सिर से खारिज करते हुए कहा है कि रिपोर्ट में एक गंभीर मामले पर ‘अनुचित और निराधार’ आरोप लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है.

(इनपुट – एजेंसी)

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here