Home Breaking News Lok Sabha Election : तेजस्वी ने कमर में बेल्ट दिखाकर कहा- मुझे नहीं, पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है

Lok Sabha Election : तेजस्वी ने कमर में बेल्ट दिखाकर कहा- मुझे नहीं, पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है

0
Lok Sabha Election : तेजस्वी ने कमर में बेल्ट दिखाकर कहा- मुझे नहीं, पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है

[ad_1]

Bihar News: Tejashwi Yadav targets PM Narendra Modi; Darbhanga, Lalit Yadav, RJD, BJP, Lok Sabha election

तेजस्वी यादव।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के दरभंगा लोकसभा चुनाव का मतदान चौथे चरण में 13 मई को होना है। तथा चौथे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। ऐसे में सभी राजीतिक दल अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोनकी में जनसभा को संबोधित करते हुए आरक्षण के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला करते हुए कहा कि मेरे कमर में दर्द की वजह से डॉक्टर ने मुझे ती सप्ताह आराम करने को कहा है। मेरे कमर की हड्डी में चोट है। उन्होंने कमर पर लगाए बेल्ट को दिखाते हुए बोला की हम अभी बेल्ट और लगा के घूम रहे हैं। मैने डॉक्टर से कहा कि आप बोल रहे हैं, तीन हफ्ता आराम करने के लिए। इसमें तो चुनाव खत्म हो जाएगा। मैंने डॉक्टर को कहा कि अभी तेजस्वी बेड रेस्ट नहीं लेगा। जब तक मोदी को पीएम की कुर्सी हम हटा नहीं देते। तेजस्वी को बेड रेस्ट की जरूरत नहीं है। पीएम मोदी को बेड रेस्ट की जरूरत है।

एक-एक वोट लालटेन पर बटन दबाकर विजयी बनाएं

तेजस्वी ने कहा कि ललित यादव के हाथ में जब-जब लालू यादव ने लालटेन थमाया है। तब तब आपलोगों ने इन्हें जीतकर विधायक बनाया है। हम आपलोगों से अपील करने आए हैं कि एक-एक वोट लालटेन पर बटन दबा कर के ललित यादव को आप लोग भारी बहुमत से विजई बनाएं। ललित यादव के हाथ में जब जब लालटेन थमाया गया है। तब तब ये विजयी रहे हैं। इन्होंने विधायकी में छक्का मारा है। इस बार दरभंगा सीट जीता कर परिवर्तन लाने का काम करेंगे। 

तीन जगह चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तेजस्वी यादव

बता दें कि 13 मई को चौथे चरण के मतदान को लेकर आज शाम पांच बजे चुनावी प्रचार थम जाएगा। वहीं दरभंगा लोकसभा के प्रचार में आखिर दिन मतदाता मालिक को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा की ओर से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रोड शो करेंगे। वही इंडिया गठबंधन की ओर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दरभंगा जिला में तीन जगह चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

तेजस्वी ने कहा कि ललित यादव के हाथ में जब-जब लालू यादव ने लालटेन थमाया है। तब तब आपलोगों ने इन्हें जीतकर विधायक बनाया है। हम आपलोगों से अपील करने आए हैं कि एक-एक वोट लालटेन पर बटन दबा कर के ललित यादव को आप लोग भारी बहुमत से विजई बनाएं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here