Home Breaking News Lok Sabha Election Live: केजरीवाल पर शाह का पलटवार, कहा- मोदी ही बनेंगे PM; चुनाव आयोग को खरगे ने लिखा पत्र

Lok Sabha Election Live: केजरीवाल पर शाह का पलटवार, कहा- मोदी ही बनेंगे PM; चुनाव आयोग को खरगे ने लिखा पत्र

0
Lok Sabha Election Live: केजरीवाल पर शाह का पलटवार, कहा- मोदी ही बनेंगे PM; चुनाव आयोग को खरगे ने लिखा पत्र

[ad_1]

04:29 PM, 11-May-2024

केजरीवाल की टिप्पणी पर अमित शाह की प्रतिक्रिया

‘अगर बीजेपी जीती तो अमित शाह ही पीएम होंगे’ वाली केजरीवाल की टिप्पणी पर अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और इंडी गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करेंगे। साथ ही आगे भी वे ही देश का नेतृत्व करेंगे। 

04:26 PM, 11-May-2024

तीसरे चरण का मतदान आंकड़ा

निर्वाचन आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 65.68% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव 7 मई को 11 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 सीटों पर हुआ था।

04:23 PM, 11-May-2024

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव आयोग को पत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आयोग के पक्ष में है। हम आयोग की शक्ति और स्वतंत्रता के लिए खड़ी है। आयोग के अधिकारियों को अब तय करना चाहिए कि वे कहां खड़े हैं।

03:31 PM, 11-May-2024

तेलंगाना में गृहमंत्री शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तेलंगाना के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने राजधानी हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि भाजपा तेलंगाना की 10 से अधिक लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उनका कहना है कि दक्षिण में पार्टी का जनाधारा बढ़ा है। 

03:14 PM, 11-May-2024

मीरा कुमार का पीएम मोदी पर हमला

कांग्रेस नेता मीरा कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के कोने-कोने में घूम रहे हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वह कितने घबराए हुए हैं। जहां तक आरक्षण की बात है तो यह बहुत ही पवित्र संकल्प है। आरक्षण से छेड़छाड़ संविधान के खिलाफ है।

 

03:12 PM, 11-May-2024

‘जगन्नाथ जी के श्री रत्न भंडार की चाबियां छह साल से गायब’

पीएम मोदी ने कहा ‘आज सुबह ही मैंने श्री जगन्नाथ मंदिर के प्रबंधन से जुड़ा एक संवेदनशील विषय देश और ओडिशा के सामने रखा है। जगन्नाथ जी मंदिर के श्री रत्न भंडार की चाबियां पिछले 6 साल से गायब हैं। श्री रत्न भंडार में अकूत धन-दौलत है। लेकिन, उसकी सही स्थिति सामने नहीं आ रही है। ओडिशा सरकार श्री रत्न भंडार की जांच रिपोर्ट को सामने नहीं आने दे रही है। आखिर ओडिशा सरकार किसका हित साध रही है?’

03:11 PM, 11-May-2024

ओडिशा के बरगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के शहजादे को उम्र से भी कम सीटें मिलने वाली हैं। कांग्रेस पार्टी विपक्षी भी नहीं बन पाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं आपके पास भाजपा के स्वार्थ के लिए नहीं आया हूं। मैं आपके पास गिड़गिड़ा रहा हूं हाथ जोड़ कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे ओडिशा को बचाइए। ओडिशा बर्बाद हो रहा है… 25 साल बर्बाद हो गए हैं। पिछले 5 साल में पूरी तरह से ओडिशा पर बाहरी लोगों ने कब्जा किया है।’

 

02:28 PM, 11-May-2024

‘देश में किसी की लव जिहाद करने की हिम्मत नहीं रहेगी’

बिहार के बेगूसराय के बखरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ‘इस बार PM मोदी को 400 सीट मिली तो देश में लव-जिहाद करने की हिम्मत किसी में नहीं रहेगी। पहले पाकिस्तान के लोग आकर भारत में बम फेंकते थे लेकिन पीएम मोदी ने 2 बार पाकिस्तान में बम फेंक दिया तो अब कोई आता है क्या? ऐसे ही 2-4 लव जिहाद वाले का टांग तोड़ देंगे तो जिंदगी में कोई लव जिहाद करने का हिम्मत नहीं करेगा। इसलिए हमें मोदी जी की सरकार चाहिए।’

 

02:26 PM, 11-May-2024

कांग्रेस और बीजद ने ओडिशा की गरीबी ही दिखाई

ओडिशा के बलांगीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘ओडिशा की धरती, ओडिशा की संस्कृति हज़ारों साल पुरानी है। लेकिन कांग्रेस ने सिर्फ यहां की गरीबी की तस्वीरें ही दुनिया को दिखाई। BJD ने भी न गरीबी दूर करने के लिए कुछ किया, न कांग्रेस का प्रयासों को रोकने की हिम्मत दिखाई। लेकिन आपका ये बेटा ओडिशा की गौरवमयी धरोहर को मां भारती का सर्वश्रेष्ठ आभूषण मानता है।’ पीएम मोदी ने कहा ‘आपके इलाके में मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने के लिए आए हैं। गाजे बाजे से उनकी विदाई कर दीजिए…अगर नवीन पटनायक आपके यहां चुनाव प्रचार के लिए आ जाएं तो उनसे पूछना कि आप जहां से चुनाव लड़ रहे हैं बिना कागज लिए वहां के दस गांवों के नाम बोल दीजिए। वे दस गांवों के नाम नहीं बता पाएंगे। वे यहां की जमीन से कटे हुए हैं, वे आपसे कटे हुए हैं।’

 

01:48 PM, 11-May-2024

वाईएस राजशेखर रेड्डी की समाधि पर पहुंचे राहुल गांधी

आंध्र प्रदेश में राहुल गांधी ने पूर्व सीएम वाईएस राजशेखर रेड्डी की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम राजशेखर रेड्डी की बेटी वाईएस शर्मिला भी साथ रहीं। राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज आंध्र प्रदेश को भाजपा की बी टीम द्वारा चलाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा की बी टीम मतलब चंद्रबाबू नायडू, जगन मोहन रेड्डी और पवन कल्याण। 

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here