[ad_1]
'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- अनबन, जिसका अर्थ है- बिगाड़, विरोध, खटपट। प्रस्तुत है यश मालवीय की रचना- हम अपना बीतना देखते हैं
कल पर उड़ती नज़र फेंकते हैं
हम अपना बीतना देखते हैं
अपने से ही अनबन मगर तक़ाज़े हैं
सपने खुले-खुले,जकड़े दरवाज़े हैं
चलते-चलते बीच रास्ते में
अपना ही रास्ता छेंकते हैं
सुबहों के कुहरे को झीना करने की
तारीख़ों को भीना-भीना करने की
जीते जाने की उम्मीदों की,
सँवलाई-सी धूप सेंकते हैं
आगे पढ़ें
5 hours ago
[ad_2]
Source link