Home Sports इंग्लैंड को झटका, 700 टेस्ट विकेट लेने वाले महान गेंदबाज के संन्यास का ऐलान

इंग्लैंड को झटका, 700 टेस्ट विकेट लेने वाले महान गेंदबाज के संन्यास का ऐलान

0
इंग्लैंड को झटका, 700 टेस्ट विकेट लेने वाले महान गेंदबाज के संन्यास का ऐलान

[ad_1]

लंदन. क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले तेज गेंदबाज ने आखिरकार अपने करियर पर विराम लगाने का फैसला कर लिया है. इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले हैं. 700 टेस्ट विकेट लेकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराने वाले तेज गेंदबाज ने यह अहम फैसला लिया है. आगामी घरेलू सत्र के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के लिए तैयार है. यह जानकारी ब्रिटेन की मीडिया की एक रिपोर्ट में दी गई है.

वह इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के भारत दौरे के दौरान टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने थे. ‘द गार्जियन’ के अनुसार, एंडरसन को इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बताया है कि वे ऑस्ट्रेलिया में 2025-26 एशेज पर नजर रखते हुए भविष्य की ओर देख रहे हैं, जिसका मतलब है कि 41 साल के खिलाड़ी का अंतरराष्ट्रीय करियर पूरा होने वाला है.

जेम्स एंडरसन के नाम सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड दर्ज है. वह सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं. भारतीय धुरंधर ने सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जेम्स एंडरसन ने अब तक 187 टेस्ट मैच खेले हैं.

इंग्लैंड इस साल घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट खेलने के लिए तैयार है और उनमें से एक मैच उनके घरेलू मैदान ओल्ड ट्रैफर्ड पर होगा. वह मैच दाएं हाथ के गेंदबाज के लिए आखिरी हो सकता है. एंडरसन ने मई 2003 में शुरू हुए अपने करियर में इंग्लैंड के लिए 194 वनडे और 19 टी20 के साथ 187 टेस्ट खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट के साथ सर्वकालिक सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में वह शेन वार्न (708) और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) के बाद तीसरे स्थान पर है.

FIRST PUBLISHED : May 11, 2024, 09:42 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here